फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farmer Protest: पंजाब में ट्रैक पर बैठे किसान, दिल्ली मंडल की 50 ट्रेनें प्रभावित;  इधर-उधर भटकते रहे मुसाफिर

Thu, 15 Feb 2024 09:38 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब

सार

पंजाब के किसानों के रेलवे ट्रैक पर बैठने से कई रूट पर ट्रेन का चक्काजाम हो गया। दिल्ली-अमृतसर-जम्मू कश्मीर समेत इस दिशा में आवाजाही करने वाली 50 से अधिक ट्रेन प्रभावित हुई। 
 
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसान आंदोलन का असर गुरुवार को रेलवे पर देखने को मिला। पंजाब के किसानों के रेलवे ट्रैक पर बैठने से कई रूट पर ट्रेन का चक्काजाम हो गया। दिल्ली-अमृतसर-जम्मू कश्मीर समेत इस दिशा में आवाजाही करने वाली 50 से अधिक ट्रेन प्रभावित हुई। कई ट्रेनों के निरस्त होने, रास्ते में ही टर्मिनेट होने और परिवर्तित रूट से चलने से हजारों मुसाफिरों की दिनभर परेशानी बनी रही। जबतक किसान ट्रैक से हटे नहीं ट्रेनों के संचालन में रेलवे की परेशानी बनी रही।

विज्ञापन


किसान आंदोलन ने फिरोजपुर व दिल्ली मंडल में आवाजाही करने वाली ट्रेनों पर असर डाला। दिल्ली रेलवे स्टेशन से अमृतसर, जम्मू कश्मीर जाने वाली कई ट्रेन प्रभावित हुई। इसके अलावा श्रीगंगानगर-बठिंडा, फिरोजपुर-फाजिल्का, लोहियाखास-फिल्लौर समेत 7 ट्रेन बृहस्पतिवार को निरस्त रही वहीं अमृतसर-कटिहार, पठानकोट-दिल्ली, कोलकाता-अमृतसर, मुंबई-अमृतसर समेत 10 ट्रेन परिवर्तित मार्ग से चली। इसी तरह ट्रेन संख्या 04591 लुधियाना-चेहरता, ट्रेन संख्या 12031 नई दिल्ली-अमृतसर, ट्रेन संख्या 12497 नई दिल्ली-अमृतसर, ट्रेन संख्या 04997 लुधियाना-फिरोजपुर समेत कई ट्रेन अपने गंतव्य स्टेशन तक नहीं पहुंच सकी। ऐसे में यात्रियों को यातायात के अन्य संसाधन से पूरी यात्रा तय करने की मजबूरी रही। 

इसके अलावा अमृतसर-नई दिल्ली-अमृतसर, फिरोजपुर-लुधियाना-फिरोजपुर के बीच आवाजाही करने वाली ट्रेन प्रभावित रही। शाम चार बजे के बाद ही रेलवे का परिचालन इस रूट से संभव हो सका। चार घंटे ट्रैक जाम होने से यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा है। हालांकि कई ट्रेन परिवर्तित रूट से चली और शाम चार बजे के बाद इस रूट पर चलने वाली ट्रेन को बहाल कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें