फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को धकेल महिला ने नहर में लगाई छलांग

Sat, 15 Mar 2014 10:33 PM IST
अमर उजाला, फरीदकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
घरेलू कलह के कारण शनिवार सुबह एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ राजस्थान फीडर में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद राहगीरों ने महिला को तो डूबने से बचा लिया लेकिन दोनों बच्चों का कुछ पता नहीं चल सका। थाना कोतवाली पुलिस ने दंपति को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बाजीगर बस्ती निवासी ग्रंथी सुरिंदर सिंह व उसकी पत्नी वीरपाल कौर के बीच कुछ दिनों से घरेलू कलह चल रहा था। दोनों की शादी को चार साल हो चुके हैं उनके दो बच्चे गुरअशीष सिंह (2) औा अभिजीत कौर(9 माह) भी है।

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच धार्मिक आस्था को लेकर विवाद रहता था। वीरपाल कौर के अंध विश्वास रखने पर सुरिंदर सिंह को सख्त ऐतराज होता था।

इसी बात को लेकर शुक्रवार को भी दोनों के बीच खूब झगड़ा हुआ। शनिवार सुबह करीब आठ बजे वीरपाल कौर अपने दोनों मासूम बच्चों को साथ लेकर चहिल रोड़ पर राजस्थान फीडर के पास पहुंच गई।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वीरपाल ने पहले अपने दोनों बच्चों को नहर में धकेला और बाद में खुद भी छलांग लगी दी। घटनाक्रम को देख रहे लोगों के शोर मचाने पर राहगीरों में से कुछ ने हिम्मत दिखाते हुए महिला को नहर से बाहर निकाल लिया लेकिन दोनों मासूम पानी में बह गए।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वीरपाल कौर और सुरिंदर सिंह को हिरासत में ले लिया।  पुलिस की मौजूदगी में दंपति ने इस घटना के लिए एक दूसरे को जिम्मदार ठहराया।
विज्ञापन


डीएसपी एचपीएस परमार ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाने के लिए दंपति से पूछताछ चल रही है। नहर में बहे दोनों बच्चों को भी खोजा जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें