फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: मूसेवाला के परिजन बोले- लगातार मिल रहीं हैं धमकियां, गैंगस्टरों को सरकार की शह

Mon, 05 Sep 2022 06:36 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)

सार

पंजाबी गायक सिद्धू मुसेवाला के परिजनों ने कहा कि गैंगस्टरों को किसी का डर नही है। इनके 200 से 300 तक गनमैन हैं और 700 लोग इनकी खातिरदारी में जुटे हैं। 
विज्ञापन
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लारेंस बिश्नोई गैंग की धमकी के बाद सिद्धू मूसेवाला के परिवार ने कहा है कि उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, लेकिन वह किसी की धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई व जग्गू भगवानपुरिया पंजाब के मालिक नहीं हैं, वह गैंगस्टर हैं और सरकार की उनको पूरी शह मिली हुई है।

विज्ञापन


सिद्धू मूसेवाला के घर में उसके ताऊ चमकौर सिंह सिद्धू व कुलदीप मूसा बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारे बेटे की जान लेने के बाद अब ये गैंगस्टर सरेआम हमें धमका रहे हैं, जिन्हें किसी का डर नहीं है। इन गैंगस्टरों के पास 200-300 तक गनमैन हैं और 700 लोग इनकी खातिरदारी में जुटे हैं। वह किसी भी जान ले सकते हैं, लेकिन हमें इनकी धमकियों की परवाह नहीं है।

उन्होंने कहा कि सिद्धू मूसेवाला के कत्ल का इंसाफ लेने के लिए वह हर तरह से संघर्ष करेंगे और चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने मांग की कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग की लगातार मूसेवाला के पिता बलकौर व मां चरण कौर को धमकियां मिल रही हैं, इसलिए उनकी सिक्योरिटी बढ़ानी चाहिए, क्योंकि हर रविवार सिद्धू मूसेवाला के फैन मिलने के लिए घर आते हैं, क्या पता कौन कैसा है और किसी चेहरे पर कुछ लिखा हुआ नहीं होता, जिसके मद्देनजर उनकी सुरक्षा बढ़ानी चाहिए। बता दें कि कुछ दिन पहले लॉरैंस गैंग के एक शूटर ने सिद्धू मूसेवाला के पिता को धमकी भरा ईमेल भी भेजा है, जिसकी मानसा पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


ईमेल मेें उसने लिखा है कि तू और तेरा बेटा देश के मालिक नहीं हैं, जैसा तुम चाहो तुम्हें वैसी सुरक्षा मिले। तेरे बेटे ने हमारे भाइयों को मरवाया, जिसके बदले में हमने तेरे बेटे को मार दिया। हमें मनप्रीत मनु व जगरूप रूपा का फर्जी एनकाउंटर याद है।

ईमेल में लिखा है कि लॉरेंस व जग्गू की इस सिक्योरिटी के बारे में ये परिवार कुछ न बोले, प्रशंसकों की हर सभा में मूसेवाला परिवार इस बात को उठाता रहा है। इन दिनों सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह व मां चरण कौर उसका विदेश का कारोबार देखने के लिए गए हुए हैं।

ताया चमकौर सिंह ने कहा कि वह जल्द ही वापस आ जाएंगे, जो व्यक्ति ये कह रहे हैं कि धमकी मिलने के बाद वह विदेश चले गए हैं, उसमें कोई दम नहीं है। उनका विदेश जाने का कार्यक्रम पहले से तय था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें