फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में ब्लास्ट: पुलिस स्टेशन के बाद अब पुलिसकर्मी के घर के पास हुआ धमाका, घर के शीशे टूटे; डर का माहौल

Mon, 17 Feb 2025 11:16 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)

सार

बटाला के पास के गांव रायमल में एक पुलिसकर्मी के घर के पास एक धमाका हुआ। इस धमाके में किसी का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। दूसरी तरफ क्षेत्र में हुए धमाके से गांव में डर का माहौल पाया जा रहा है। 
विज्ञापन
पुलिसकर्मी के घर के पास धमाका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के विभिन्न थानों में धमाकों के बाद बटाला के पास के गांव रायमल में सोमवार की देर रात को एक पुलिसकर्मी के घर के पास एक धमाका हुआ। इस धमाके की पुष्टि बकायदा तौर बटाला के एसससपी सुहेल कासिम मीर ने की है। एसएसपी ने फिलहाल इसे लो इंटेसिटी का धमाका बताया है। फिलहाल इस धमाके में किसी का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। दूसरी तरफ क्षेत्र में हुए धमाके से गांव में डर का माहौल पाया जा रहा है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब पुलिस में तैनात जतिंदर सिंह और उसके चाचा का घर सांझा है। सोमवार की रात को दो बाइक सवार आए और घर पर कोई विस्फोटक चीज फैंक कर फरार हो गए। विस्फोट होते ही घर की खिड़कियों और दरवाजों के शीशे टूट गए। इसके अलावा खड़ी कार के शीशे भी टूट गए।

गौरतलब है कि गांव रायमल के पास ही सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा का जदी गांव धारोवाली भी है। इस संबंध में बटाला के एसएसपी सुहेल कासिम मीर ने बताया कि उक्त पुलिस कर्मी के घर के पास धमाका तो हुआ है, लेकिन धमाका लो इंटेसिटी का है। पुलिस की फारेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है और धमाके के कारण पता लगा रही है। उन्होंने ने कहा कि इसे ग्रेनेड हमला कहना अभी जल्दबाजी होगी। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। फिलहाल  किसी का जानी का नुकसान नही हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें