फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridkot: पंजाब तक पहुंची दिल्ली शराब घोटाले की आंच, शराब कारोबारी दीप मल्होत्रा के घर ईडी की रेड

Fri, 07 Oct 2022 04:11 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)

सार

ईडी की टीम जालंधर से आई। इन दिनों दीप मल्होत्रा की अकाली दल में कोई सक्रियता नहीं है और उन्हें दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार का करीबी माना जाता है ।
विज्ञापन
शराब कारोबारी दीप मल्होत्रा के घर ईडी की रेड। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के शराब घोटाले की आंच पंजाब तक पहुंच गई है। शुक्रवार को अकाली दल के पूर्व विधायक और शराब के बड़े कारोबारी दीप मल्होत्रा के फरीदकोट आवास पर ईडी ने दबिश दी। दीप मल्होत्रा के सीए के दफ्तर पर भी रेड की गई। टीम सारे रिकार्ड खंगाल रही है। ईडी की टीम जालंधर से आई। इन दिनों दीप मल्होत्रा की अकाली दल में कोई सक्रियता नहीं है और उन्हें दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार का करीबी माना जाता है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीरा में दीप मल्होत्रा की फैक्टरी के सामने धरने पर बैठे हैं किसान 

दीप मल्होत्रा की जीरा के गांव मंसूरवाल कलां स्थित शराब फैक्टरी के सामने किसानों का दिन-रात धरना चल रहा है। 80 दिन से फैक्टरी बंद करने की मांग के लिए ग्रामीण व किसान फैक्टरी के सामने धरना लगा कर बैठे हैं। प्रदर्शनकारियों को उठाने के लिए जिला व पुलिस प्रशासन ने काफी प्रयास किया, लेकिन धरना जारी है। 

तीन अक्तूबर को यहां पंजाबभर के किसान जुटे थे। 80 दिन से फैक्टरी बंद है, रास्ते में प्रदर्शनकारियों के बैठे होने से फैक्टरी में आना-जाना भी नहीं है। इससे कारोबारी को करोड़ों रुपये का नुकसान झेलना पड़ रहा है, अब ईडी के दबिश देने से मालिकों की चिंताएं और बढ़ गई हैं। 

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरेआम गांवों के ट्यूबवेलों से दूषित पानी निकल रहा है, फिर भी पानी के लिए गए सैंपलों को प्रयोगशाला ने क्लीनचिट दे दी है। ये क्लीनचिट साफ इशारा कर रही है कि पंजाब सरकार के साथ कारोबारी के संबंध हैं। तभी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। ट्यूबवेलों से दूषित पानी निकल रहा है, दूषित पानी से गांवों में कैंसर फैल रहा है। अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। जिस तरह पंजाब सरकार व जिला प्रशासन कारोबारी का साथ दे रही है। ये प्रदर्शन दिल्ली आंदोलन में तबदील हो सकता है। इसका संकेत तीन अक्तूबर की विशाल जनसभा दे चुकी है। ईडी की दबिश से प्रदर्शनकारियों का हौसला बढ़ गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें