फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abohar: स्कूल के 12 बच्चों को ले जा रहा ई रिक्शा पलटा, सात बच्चे घायल, एक की टांग टूटी

Thu, 25 Apr 2024 05:10 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)

सार

बच्चों के परिजनों ने बताया कि रिक्शा चालक ने अपने ई-रिक्शा में अधिक बच्चे बिठाने के लिए अलग से सीटें लगाई हुई है जिस कारण यह ई-रिक्शा पलटा है। अस्पताल के फार्मासिस्ट इंसाफ शर्मा ने बताया कि इस सड़क हादसे में एक बच्चे आर्यन की टांग टूट गई है।
विज्ञापन
Accident - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अबोहर में स्कूली बच्चों को ले जा रहा एक ई रिक्शा गुरुवार सुबह अचानक पलट गया। इस घटना में सात स्कूली बच्चे घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधक और बच्चों के परिजन मौके पर पहुंचे और घायल बच्चों को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया।
विज्ञापन

ई-रिक्शा चालक लखविंदर सिंह अपने ई-रिक्शा में करीब 12 बच्चों को बैठाकर स्कूल ले जा रहा था। जब वह सीतो रोड पर पहुंचा तो अचानक उसके ई-रिक्शा का एक्सल टूट गया जिससे रिक्शा सड़क पर पलट गया और सभी बच्चे सड़क पर गिर गए। इस घटना में सात बच्चों को चोटें आई। सूचना मिलते ही स्कूल संचालक और बच्चों के माता-पिता भी मौके पर पहुंच गए और बच्चों को अस्पताल में दाखिल करवाया।

बच्चों के परिजनों ने बताया कि रिक्शा चालक ने अपने ई-रिक्शा में अधिक बच्चे बिठाने के लिए अलग से सीटें लगाई हुई है जिस कारण यह ई-रिक्शा पलटा है। अस्पताल के फार्मासिस्ट इंसाफ शर्मा ने बताया कि इस सड़क हादसे में एक बच्चे आर्यन की टांग टूट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें