पंजाब में 16 नवंबर को पेट्रोल के दाम 95.30 रुपये प्रति लीटर ही रहे। डीजल के दाम 86.53 रुपये प्रति लीटर दर्ज किए गए। वहीं, राजधानी चंडीगढ़ में डीजल 80.90 और पेट्रोल के दाम 94.23 रुपये प्रति लीटर ही रहे। पहले के मुकाबले तेल की कीमतों में कुछ गिरावट आई है, जिससे थोड़ी राहत लोगों को मिली है। वाहन चालकों के अनुसार लगातार कीमतें बढ़ने से उनकी जेब पर गहरा असर पड़ रहा था। अब कई दिन से कीमतें नहीं बढ़ रही हैं।