फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: मलेरकोटला के सेम नाले में महिला का शव, चुनरी से गला घोंट कर मौत के घाट उतारा

Tue, 31 Oct 2023 04:39 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, मलेरकोटला (पंजाब)

सार

शिकायतकर्ता पूर्व सरपंच हरदीप सिंह ने बताया कि खन्ना रोड पर वेहडा शगना दा मैरिज पैलेस के समीप अपने खेतों में काम कर रहे थे। वहीं, नजदीक सेम नाले में औंधे मूंह एक महिला पड़ी देखी तो तुरंत पुलिस को सुचित किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलेरकोटला खन्ना मार्ग पर गांव मंडियां के पूर्व सरपंच हरदीप सिंह के खेतों के समीप सेम नाले में एक महिला का शव मिला है। महिला को उसी की चुनरी से गला घोंट कर मौत के घाट उतार दिया गया। थाना सदर अहमदगढ़ की पुलिस ने शव को पहचान के लिए सिविल अस्पताल रखवा दिया है। सब इंस्पेक्टर सय्यद शकील ने बताया कि शव को 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल में रखा जाएगा अगर पहचान नहीं हो पाई तो पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम सस्कार कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


सय्यद शकील ने कहा कि महिला की उम्र 25 वर्ष के करीब है और वेशभूषा से वो बाहरी राज्य की लग रही है। फिलहाल अज्ञात के खिलाफ गांव मंडियां के पूर्व सरपंच हरदीप सिंह की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ कत्ल और शव को खुर्द बुर्द करने की धारा में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता पूर्व सरपंच हरदीप सिंह ने बताया कि खन्ना रोड पर वेहडा शगना दा मैरिज पैलेस के समीप अपने खेतों में काम कर रहे थे।

वहीं, नजदीक सेम नाले में औंधे मूंह एक महिला पड़ी देखी तो तुरंत पुलिस को सुचित किया। पुलिस ने आकर देखा तो महिला को मृत पाया गया। महिला का गला उसी की चुनरी से घोंटा गया लग रहा था। सब इंस्पेक्टर सय्यद शकील ने बताया कि शव को पहली नजर में देखने से लग रहा है कि इसे कुछ समय पहले ही मारकर फेंका गया है। उन्होंने जनता से महिला की शिनाख्त करने में मदद की अपील की है। सय्यद शकील ने कहा कि महिला की पहचान हो जाने के बाद आरोपी को भी गिरफ्तार करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें