फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridkot: वाटर टैंक में मिली आठ साल के बच्चे की लाश, दो दिन पहले खेलते हो गया था गायब

Sat, 03 Jun 2023 03:51 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)

सार

फिरोजपुर के गांव वाड़ा जवाहर सिंह वाला निवासी संदीप कौर पत्नी भिंदर सिंह द्वारा पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई गई थी कि फरीदकोट के संजय नगर में उनके रिश्तेदार रहते हैं। स्कूलों में छुट्टियां होने के कारण वह अपने तीनों बच्चों के साथ एक जून को अपने उन रिश्तेदारों के यहां आई हुई थी।
विज्ञापन
गुरनूर सिंह - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदकोट के संजय नगर से दो दिन पहले गायब हुए फिरोजपुर निवासी आठ वर्षीय बच्चे की लाश शनिवार को वाटर वर्क्स के टैंक से बरामद हुई है। पुलिस ने शुक्रवार को ही बच्चे के लापता होने की शिकायत दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। डाग स्क्वायड की सहायता से शनिवार को पुलिस को बच्चे की लाश बरामद हुई।

विज्ञापन


फिरोजपुर के गांव वाड़ा जवाहर सिंह वाला निवासी संदीप कौर पत्नी भिंदर सिंह द्वारा पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई गई थी कि फरीदकोट के संजय नगर में उनके रिश्तेदार रहते हैं। स्कूलों में छुट्टियां होने के कारण वह अपने तीनों बच्चों के साथ एक जून को अपने उन रिश्तेदारों के यहां आई हुई थी। उसी दिन उसका आठ वर्षीय बेटा गुरनूर सिंह अन्य बच्चों के साथ गली में खेल रहा था। काफी समय बाद बच्चे घर वापस आए लेकिन गुरनूर नहीं लौटा। 

यह भी पढ़ें : पॉलिटिकल 'जफ्फी': कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू ने कसा तंज... मजीठिया ने सिद्धू की पत्नी के लिए मांगी दुआ
विज्ञापन


जब उन्होंने पूछा तो कुछ पता नहीं चला। गुरनूर को सभी जगह ढूंढा गया लेकिन उसकी कोई जानकारी नहीं मिलने पर उन्होंने थाना सिटी पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। थाना सिटी 2 पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करके गुरनूर की तलाश शुरू की थी। शनिवार को पुलिस को गुरनूर की लाश वाटर्र वर्क्स के टैंक में उतराती मिली। 
विज्ञापन


थाना सिटी 2 के प्रभारी अमनदीप सिंह ने बताया कि बच्चे गुरनूर की लाश का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। उसके पश्चात ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि बच्चा दुर्घटनावश टैंक में गिर गया या फिर किसी ने उसे जानबूझ कर वहां गिराया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें