छह साल की मासूम के साथ उसी के पड़ोसी युवक द्वारा किया दुष्कर्म का प्रयास बच्ची के पिता ने विफल कर दिया।
आरोपी बुधवार को बच्ची को बहला फुसलाकर एक निर्माणाधीन कोठी में ले गया, लेकिन इससे पहले ही बच्ची के पिता वहां पहुंच गए और आरोपी वहां से फरार हो गया।
नवांशहर सिटी पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पीड़ित बच्ची के पिता ने सिटी पुलिस को बताया कि वह मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं तथा उनके चार बेटे बेटियां हैं। सबसे छोटी बेटी की उम्र 6 साल है तथा वह दूसरी की छात्रा है।
बुधवार को उनकी छह वर्षीय बेटी स्कूल नहीं गई। सुबह लगभग 9.30 उनके घर के पास ही रहने वाला सुनील कुमार उसे अपने साथ ले गया। जब उन्होंने अपनी बेटी को घर में नहीं पाया, तो उसकी तलाश शुरू की।
उन्होंने देखा कि सुनील उनकी बेटी को लेकर एक निर्माणाधीन इमारत में है तथा उसके साथ गलत हरकतें कर रहा था। उन्हें देखकर सुनील वहां से फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में सुनील के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।