फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: युवक को अगवा कर की हत्या, शव दफनाया, फिर चिट्ठी लिख व इंटरनेट कॉल कर परिवार से मांगी 30 लाख की रंगदारी

Sat, 17 Dec 2022 08:07 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)

सार

मुक्तसर के कोटभाई के अगवा युवक की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मामले में पांच को गिरफ्तार किया गया है। गांव शामखेड़ा खेतों से मृतक का शव बरामद किया आईजी (पी) फरीदकोट रेंज प्रदीप कुमार यादव ने प्रेसवार्ता कर मामले की जानकारी दी। 
विज्ञापन
युवक की अगवा कर हत्या। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुक्तसर क्षेत्र से गत 22 दिनों से लापता गांव कोटभाई के युवक हरमन की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनकी निशानदेही से गांव शामखेड़ा खेतों से मृतक का शव भी बरामद कर लिया। इस संबंध में पुलिस लाइन में आईजी (पी) फरीदकोट रेंज प्रदीप कुमार यादव ने प्रेसवार्ता की। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि 25 नवंबर को थाना कोटभाई में हरमन के पिता सुखदेव सिंह ने उसके अगवा होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसके बाद से पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। शनिवार को प्रेस कान्फ्रेंस में आईजीपी फरीदकोट रेंज प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि आरोपी इंटरनेट के जरिये फोन पर धमकी दे रहे थे कि अगर परिजनों ने हरमन के अगवा होने के बारे में पुलिस या किसी और को सूचना दी तो वह उसको जान से मार देंगे।

आरोपी परिवार से 30 लाख रुपये की फिरौती की मांग कर रहे थे और फिरौती किस जगह पर पहुंचानी है, इस संबंध में भी वे परिवार को लगातार चिट्ठियां भेज रहे थे। बताते हैं कि इस मामले का मुख्य आरोपी नवजोत सिंह विदेश भाग गया है। जबकि पुलिस ने मलकीत सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी अलीके झुग्गियां (फिरोजपुर), नवजोत सिंह की पत्नी रमनदीप कौर निवासी दुल्लापुर केरी (राजस्थान), मनदीप सिंह पुत्र रेशम सिंह निवासी चक्क राम सिंह वाला (बठिंडा), गुरसेवक सिंह पुत्र दलीप सिंह निवासी शाम खेड़ा (मुक्तसर) तथा जगमीत सिंह उर्फ मूशी पुत्र महिंदर सिंह निवासी मलकाना (बठिंडा) को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


आरोपी मलकीत सिंह मृतक हरमन के परिवार वालों तक चिट्ठियां पहुंचाता था। जबिक आरोपी गुरसेवक का पिता गांव शामखेड़ा का सरपंच है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही से गांव शामखेड़ा खेतों से हरमन के शव कों निकाल लिया है। 

आईजीपी प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि मुख्य आरोपी नवजोत सिंह पुत्र अवतार सिंह बठिंडा के गांव मलकाना का निवासी है। लंबे समय से वह अपने ननिहाल घर गांव शामखेड़ा में रह रहा है। वह हरमन को अगवा करने के लिए काफी समय से रेकी करता आ रहा था। 25 नवंबर को आरोपी ने हरमन को गांव कोटभाई से बातों में उलझाकर गुरसेवक सिंह के घर शामखेड़ा में ले गया।

यहां अन्य आरोपी भी पहले से मौजूद थे। नवजोत सिंह ने साथियों सहित मिलकर हरमन की उसी दिन गला घोंट कर हत्या कर दी थी। इसके बाद गुरसेवक सिंह के खेतों में गड्ढा खोद शव को दफना दिया। बाद में आरोपियों ने साजिश रचते हुए परिजनों से 30 लाख रुपये फिरौती की मांग शुरु कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें