गांव हरिपुरा की ढाणी निवासी पवन गोदारा और उसकी पत्नी में मंगलवार रात को किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके चलते पहले ही डिप्रेशन में रहने वाले पवन गोदारा ने तैश में आकर घर में रखी पोटाश वाली लोहे की पाइप से अपनी पत्नी सुनीता के सिर पर वार कर दिया।
अबोहर के गांव हरिपुरा एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की लोहे की रॉड मारकर हत्या कर दी। इधर सूचना मिलने पर थाना खुईयां सरवर पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। बताया जाता है कि हत्या करने का आरोपी पति मानसिक तौर पर पिछले कुछ समय से परेशान रहता था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव हरिपुरा की ढाणी निवासी पवन गोदारा और उसकी पत्नी में मंगलवार रात को किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके चलते पहले ही डिप्रेशन में रहने वाले पवन गोदारा ने तैश में आकर घर में रखी पोटाश वाली लोहे की पाइप से अपनी पत्नी सुनीता के सिर पर वार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने ही थाना खुईयां सरवर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतका के शव को को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। बताया जाता है कि मृतका का एक बेटा है जो चंडीगढ़ में रहता है। पुलिस द्वारा उसके बयानों पर मामला दर्ज किया जा रहा है।