फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजिलेंस ब्यूरो का एक्शन: डेढ़ लाख रिश्वत मांगने वाले एसआई और एएसआई को दबोचा, सीएम से शिकायत पर कार्रवाई

Mon, 31 Mar 2025 12:00 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)

सार

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसके भतीजे के खिलाफ उक्त थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज थी तथा उक्त पुलिसकर्मी उसके बेटे को एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत इस मामले में फंसाने की धमकी दे रहे थे।
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने होशियारपुर के बुल्लोवाल पुलिस स्टेशन में तैनात सब-इंस्पेक्टर रमन कुमार और उसके अधीनस्थ सहायक सब-इंस्पेक्टर गुरदीप सिंह को एक लाख 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


सतर्कता ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि होशियारपुर जिले के असलपुर गांव के एक निवासी द्वारा मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार निरोधक कार्रवाई लाइन पर दर्ज कराई गई ऑनलाइन शिकायत की जांच के बाद यह गिरफ्तारियां की गईं हैं।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसके भतीजे के खिलाफ उक्त थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज थी तथा उक्त पुलिसकर्मी उसके बेटे को एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत इस मामले में फंसाने की धमकी दे रहे थे। शिकायत के अनुसार उक्त एएसआई ने एसएचओ की ओर से उसके बेटे को केस से हटाने की एवज में 1,50,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी, लेकिन शिकायतकर्ता के साथ मिन्नतें करने के बाद रिश्वत की राशि घटाकर 1 लाख रुपये कर दी गई। 
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगते हुए दो पुलिस कर्मियों के बीच हुई बातचीत को रिकार्ड कर लिया तथा ऑडियो साक्ष्य के रूप में सतर्कता ब्यूरो को सौंप दिया।
 विजिलेंस ब्यूरो होशियारपुर इकाई द्वारा शिकायत की जांच करने और कानूनी सलाह लेने के बाद, दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम की धारा 7 और 7ए, बीएनएस की धारा 61 (2) और एनडीपीएस अधिनियम की धारा 59 के तहत विजिलेंस ब्यूरो के जालंधर रेंज पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। एसएसपी विजिलेंस ब्यूरो जालंधर रेंज हरप्रीत सिंह मंडेर ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें कल सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा। इस मामले में आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें