फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा नशा: होशियारपुर में नशे के ओवरडोज से एक ही गांव के दो युवकों की मौत, सप्लायर पर केस दर्ज

Sat, 25 Feb 2023 11:39 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)

सार

शनिवार को सुबह तल्ला गांव के किसान सुलक्खन सिंह खेत पर गया जब तो उन्होंने मोटर के कमरे के पास दो युवकों के शव पड़े देखे। उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
टांडा में नशे की ओवरडोज से मारे गए युवकों का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के होशियारपुर के टांडा उड़मुड़ इलाके के गांव तल्ला के दो युवकों की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई। मौत का शिकार युवकों की पहचान तल्ला निवासी अवतार सिंह उर्फ अजय पुत्र दिलदार सिंह व साहिल पुत्र चन्ना के रूप में हुई है। दोनों शादी समागम में वेटर का काम करते थे।

विज्ञापन


शनिवार को सुबह तल्ला गांव के किसान सुलक्खन सिंह खेत पर गया जब तो उन्होंने मोटर के कमरे के पास दो युवकों के शव पड़े देखे। उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष टांडा एसआई मलकीयत सिंह की टीम ने मौके पर पहुंच शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। इस दौरान टांडा पुलिस ने अवतार के पिता दिलदार के बयान के आधार पर नशीले पदार्थ की सप्लाई करने के आरोपी मक्खन, राजू व हैप्पी निवासी बुड्ढावाला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें