फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट: केंद्रीय मॉडर्न जेल के पास पेशी से लौटे उत्तरप्रदेश के दो कैदी फरार, छह पुलिस कर्मियों को दे गए चकमा

Fri, 22 Oct 2021 09:06 AM IST
प्रमोद कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)

सार

फरीदकोट में पुलिस की लापरवाही का मामला सामने आया है। पुलिस कितनी सजग है, इसका उदाहरण केंद्रीय मॉडर्न जेल के पास देखने को मिला। जहां पेशी से लौटे उत्तरप्रदेश के दो कैदी फरार हो गए। छह पुलिस कर्मियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। कैदियों को सरकारी बस से मुकेरियां कोर्ट ले जाया गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदकोट की केंद्रीय मॉडर्न जेल से मुकेरियां की अदालत में पेशी भुगत कर वीरवार देर शाम लौटे दो कैदी पुलिस पार्टी को चकमा देकर फरार हो गए। फरार होने वाले कैदियों की पहचान उत्तरप्रदेश के कानपुर के थाना बिलहौर के गांव मक्खनपुर शरीफ निवासी अब्दुल रहमान उर्फ सोनू और साजम पुत्र ताहिर हुसैन के रूप में हुई है। इस मामले में थाना कोतवाली पुलिस ने दोनों हवालातियों सहित इनकी निगरानी में तैनात छह पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-पंजाब : अमरिंदर की महिला मित्र और पाक खुफिया एजेंसी के कनेक्शन की होगी जांच
विज्ञापन


सरकारी बस से लाए गए थे मुकेरियां अदालत
नामजद किए पुलिस कर्मचारियों में तीन एएसआई, एक हवलदार व दो होमगार्ड शामिल हैं। जिला पुलिस के लाइन अफसर एसआई हरप्रीत सिंह के अनुसार एक दिन पहले वीरवार सुबह इन दोनों कैदियों को छह पुलिस कर्मचारियों की निगरानी में सरकारी बस से मुकेरियां अदालत में पेशी के लिए भेजा गया था। पेशी के बाद वीरवार देर शाम फरीदकोट लौटने पर जेल से थोड़ा पीछे दोनों कैदी हथकड़ियों को गुट में निकालकर शीशे से छलांग मारकर फरार हो गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें