फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozpur: पहले टीवी ठीक करवाने आए युवक को गोली से उड़ाया, फिर आगे गली में जाकर एक अन्य को मारी गोली

Wed, 23 Apr 2025 08:35 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

दोनों हत्याओं को दो आरोपियों ने अंजाम दिया। एक वारदात सीसीटीवी में कैद हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
सीसीटीवी में दिखे आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजपुर शहर के मैगजीनी गेट के अंदर इलेक्ट्रॉनिक की दुकान और मंजीत पैलेस के साथ वाली गली में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलते ही एसएसपी भूपिंद्र सिंह सिद्धू पुलिस टीम संग वारदात स्थल पर पहुंच गए हैं। 
विज्ञापन


एसएसपी ने कहा कि ये दोनों वारदात दोनों आरोपियों ने की है। उन्हें लीड मिली है, पुलिस टीमें आरोपियों को पकड़ने के लिए भेज दी गई हैं। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: पंजाब के खिलाड़ियों के लिए जॉब: खेल कोटे के तहत पावरकॉम में मिलेगी सरकारी नौकरी, मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ का बड़ा एलान
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मैगजीन गेट के अंदर एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। यहां पर रिशव पुत्र प्रेम वासी भट्टियां वाला नामक व्यक्ति एलसीडी ठीक करवाने आया था। दो नौजवान मुंह बांधे हुए आए और गोलियां दागने लगे। रिशव की मौके पर ही मौत हो गई है। भागते समय एक आरोपी के मुंह पर बंधा हुआ कपड़ा खुल गया। ये सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी कैमरे में साफ दिखाई दे रहा है कि दोनों आरोपी पहले इलेक्ट्रॉनिक दुकान की तरफ से मंदिर की ओर आए, फिर दोनों ने पिस्तौल निकाली और दुकान की तरफ वापस गए। वहां जाते ही दुकान के अंदर खड़े रिशव पर दोनों आरोपियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की और भाग गए। रिशव की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि व्यक्ति के तीन गोलियां लगी है। 
विज्ञापन




इसके अलावा इन्हीं आरोपियों ने मंजीत पैलेस वाली गली में भी गोलियां दाग शालू वासी बस्ती निजामुद्दीन नामक व्यक्ति की हत्या की है। दोनों आरोपियों ने ही दोनों वारदातों को अंजाम दिया है। मैगजीन गेट वाली वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जबकि मंजीत पैलेस के साथ वाली गली की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद नहीं हुई है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें