फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जासूसी के दो आरोपी गिरफ्तार: विशाखापत्तनम में हुए स्वरक्षा महोत्सव के फोटो-वीडियो पाक एजेंटों तक पहुंचाए

Tue, 24 Mar 2026 08:29 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)

सार

सीआईए इंचार्ज गुरविंदर सिंह ने बताया कि पूछताछ में यह भी पता चला है कि आरोपियों ने विशाखापत्तनम में हुए स्वरक्षा महोत्सव (सितंबर 2025) के दौरान फोटो और वीडियो बनाकर पाकिस्तानी एजेंटों को भेजे। वे अन्य संवेदनशील सैन्य जानकारियां हासिल करने की कोशिश भी कर रहे थे।
विज्ञापन
मुक्तसर में सेना की गुप्त जानकारियां पाकिस्तान भेजने वाले दो आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना की गुप्त जानकारी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के एजेंटों को भेजने के मामले में मुक्तसर पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने विशाखापत्तनम में सितंबर 2025 में हुए स्वरक्षा महोत्सव के दौरान फोटो और वीडियो बनाकर पाकिस्तान में बैठे एजेंटों को भेजे थे। इसके अलावा, ये व्यक्ति अन्य संवेदनशील सैन्य जानकारियां हासिल करने की कोशिश भी कर रहे थे।

एसएसपी अभिमन्यु राणा ने बताया कि एसपी (डी) मनमीत सिंह ढिल्लों और डीएसपी (डी) रशपाल सिंह की निगरानी में इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह (इंचार्ज, सीआईए स्टाफ मुक्तसर) और उनकी टीम ने दोनों आरोपियों को काबू किया। सीआईए स्टाफ बठिंडा बाइपास मुक्तसर पर गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहा था। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली, जिसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने केस दर्ज कर आकाशदीप सिंह उर्फ मिंटू और बलराज सिंह को गिरफ्तार किया। इनका तीसरा साथी प्रीतपाल सिंह उर्फ योगराज सिंह पहले से ही किसी अन्य मामले में मुक्तसर जेल में बंद है।

आरोपियों के खातों में पैसों का लेन-देन

पुलिस के मुताबिक, प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी पाकिस्तानी व्हाट्सएप नंबरों से जुलाई 2025 से संपर्क में थे और पैसों के लालच में देश विरोधी गतिविधियों में शामिल हुए। उन्होंने सेना के गुप्त कार्यक्रमों और गतिविधियों से जुड़ी जानकारियां पाकिस्तानी एजेंटों को भेजीं। आरोपियों के खातों में पैसों का लेन-देन भी हुआ है, जिसकी जांच की जा रही है। आरोपियों को अदालत में पेश कर चार दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है।

विज्ञापन


सीआईए इंचार्ज गुरविंदर सिंह ने बताया कि पूछताछ में यह भी पता चला है कि आरोपियों ने विशाखापत्तनम में हुए स्वरक्षा महोत्सव (सितंबर 2025) के दौरान फोटो और वीडियो बनाकर पाकिस्तानी एजेंटों को भेजे। वे अन्य संवेदनशील सैन्य जानकारियां हासिल करने की कोशिश भी कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें