फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूसेवाला के पिता को धमकी: 'लॉरेंस ऑफ पंजाब' के रिलीज होने का किया था विरोध, विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आया

Sun, 26 Apr 2026 08:35 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)

सार

बलकौर ने फिल्म लारेंस ऑफ पंजाब का विरोध करते हुए कहा था कि इससे युवाओं को गलत संदेश जाएगा और अपराध को बढ़ावा मिलेगा। डीएसपी हरजिंदर सिंह गिल ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और पुलिस हर पहलू से पड़ताल कर रही है।
 
विज्ञापन
सिद्धू मुसेवाला के पिता बलकौर सिंह। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर बन रही फिल्म लारेंस ऑफ पंजाब का विरोध करना सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह सिद्धू को भारी पड़ गया। उन्हें व्हाट्सएप पर विदेशी नंबर से धमकी भरा संदेश भेजा गया है जिसमें बम और गोली से उड़ाने की चेतावनी दी गई है। धमकी में कहा गया है कि यह फिल्म हर हाल में रिलीज होगी और इसे कोई नहीं रोक सकता। संदेश में बलकौर सिंह को अपनी डॉक्यूमेंट्री छोड़कर खुद के लिए कफन तैयार करने तक की बात कही गई है।

विज्ञापन


साथ ही दावा किया गया है कि उनके पास सभी की जानकारी है और अब वे किसी से पैसे नहीं लेंगे बल्कि सीधे कार्रवाई करेंगे। संदेश में कुछ राजनेताओं और पुलिस अधिकारियों के नाम का भी जिक्र किया गया है। बलकौर ने इस फिल्म का विरोध करते हुए कहा था कि इससे युवाओं को गलत संदेश जाएगा और अपराध को बढ़ावा मिलेगा। डीएसपी हरजिंदर सिंह गिल ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और पुलिस हर पहलू से पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें