फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूरथला में दुकानदार पर हमला: देर रात 20-22 हमलावरों ने तेजधार हथियारों से किए वार, घायल अस्पताल में भर्ती

Tue, 08 Apr 2025 10:39 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

कपूरथला में दुकानदार पर हमला हुआ है। 20 से 22 हमलावरों ने दुकानदार बलबीर सिंह को घेकर हथियारों से वार किए। पुलिस घटना की जांच कर रही है। घायल अस्पताल में भर्ती है। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती पीड़ित। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के कपूरथला के गांव घणीएके में मंगलवार देर रात दो दर्जन से अधिक युवकों ने एक व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में गंभीर घायल हुए व्यक्ति को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। वहीं इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि थाना फतूढींगा एसएचओ सोनमदीप कौर ने की है।

विज्ञापन


हमले में घायल बलबीर सिंह ने पुलिस को बताया कि गांव घणीएके में श्मशानघाट के पास उनकी वेल्डिंग की दुकान है। बीती रात कुछ युवक चोरी करने की नीयत से उसकी दुकान के बाहर आए। कैमरे पर उन्हें देखने के बाद वह मौके पर पहुंचे और उन्हें वहां से भगा दिया। 

विज्ञापन


मंगलवार रात लगभग 8 बजे जब वह दुकान बंद करने लगा तो 20 - 22 युवकों ने उन पर तेजधार हथियार दातर से हमला कर दिया। आरोपियों के हमले से घायल होकर बेहोश हो गया। इसके बाद उसके परिजनों द्वारा सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती कराया गया।    
विज्ञापन


सिविल में तैनात ड्यूटी डॉक्टर आशीषपाल सिंह ने उसकी एमएलआर काटकर फतूढींगा पुलिस थाने भेज दी है। फतूढींगा एसएचओ सोनमदीप कौर ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें