फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा तस्कर सास-बहू गिरफ्तार: पंजाब पुलिस को सुरेश और सोनिया से मिला एक किलो नशा, तस्कर लेडी कांस्टेबल गई जेल

Tue, 08 Apr 2025 10:08 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी गोबिंदगढ़/बठिंडा (पंजाब)

सार

पंजाब में नशे तस्करी मामले में पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुई महिलाएं सास और बहू है। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगी तो उनका पीछा कर पकड़ा गया। 
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में नशा तस्कर सास और बहू। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में नशे के कारोबार में महिलाएं भी खूब सक्रिय है। बीते दिनों पंजाब पुलिस की महिला कांस्टेबल चिट्टे के साथ पकड़ी गई थी। महिला कांस्टेबल अमनदीप कौर की गिरफ्तारी के बाद कई चौंकाने वाले खुलासे भी हुए थे। इसके बाद कपूरथला पुलिस ने दो महिलाओं को भी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया था। वहीं अब मंडी गोबिंदगढ़ में भी दो महिलाएं नशे के साथ पकड़ी गई हैं। पकड़ी गई महिलाएं सास और बहू है। 

विज्ञापन


सीआईए सरहिंद पुलिस ने मंडी गोबिंदगढ़ में कासो अभियान के तहत स्थानीय टी-प्वॉइंट अग्रसेन पार्क के पास विशेष चेकिंग के दौरान सास और बहू को एक किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों खिलाफ मंडी गोबिंदगढ़ पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया कि दोनों किसी को नशे की सप्लाई देने जा रही थी

सीआईए स्टाफ सरहिंद के जांच अधिकारी जसविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को देख दीवार के पास बैठी दो महिलाएं मास्टर कॉलोनी की तरफ भाग गईं। पुलिस ने शक के आधार पर दोनों को रोककर पूछताछ की। उनसे 500-500 ग्राम अफीम बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने सास सुरेश व बहू सोनिया को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


चिट्टा तस्कर लेडी कांस्टेबल का रिमांड खत्म, भेजा जेल
हेरोइन समेत पकड़ी गई पुलिसकर्मी अमनदीप कौर (बर्खास्त हो चुकी) मंगलवार तक पुलिस रिमांड पर थी। मंगलवार को उसे फिर अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सूत्रों ने बताया कि पुलिस पूछताछ में सामने आया कि अमनदीप ने कु़छ ही माह में विदेश जाने वाली थी। अमनदीप को इंग्लैंड जाना था। 

रिमांड में नशे को लेकर नहीं हुआ खुलासा
अमनदीप ने पिछले पांच दिन के रिमांड दौरान नशे संबंधी कोई भी खुलासा नहीं किया है, जिसके चलते पुलिस भी मीडिया को कुछ नहीं बता पा रही। पुलिस की विभिन्न टीमें अमनदीप के साथी बलविंदर सिंह उर्फ सोनू को पकड़ने के लिए हरियाणा एवं दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें