फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: कांग्रेस पार्षद ने कार से मां-बेटे को कुचला, बच्चे की मौत, सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

Mon, 12 Jul 2021 04:21 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा/लुधियाना (पंजाब)

सार

सीता देवी और 14 साल का नितिन वर्मा तलवंडी गेट से पुराना बस अड्डा रोड पर पैदल जा रहे थे, इसी दौरान सड़क के बीचों बीच खड़ी कार अचानक चल पड़ी और अनियंत्रित होकर उन दोनों को घसीटते ले गई। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। 
विज्ञापन
रायकोट में कार की टक्कर से जान 14 साल के नितिन वर्मा की मौत हो गई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में रायकोट के सीनियर कांग्रेस नेता और वार्ड नंबर 12 से पार्षद बलजिंदर सिंह रिम्पा ने रविवार रात कार चलाते हुए मां बेटे को कुचल दिया। इस दुर्घटना में 14 वर्षीय नितिन वर्मा की मौत हो गई जबकि उसकी मां सीता देवी को गंभीर चोट आई हैं। उन्हें रायकोट के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। इसके अलावा एक अन्य महिला चंदा रानी भी कार की चपेट में आने से घायल हो गई। 

विज्ञापन


नितिन वर्मा रायकोट पब्लिक स्कूल में आठवीं का छात्र था और पारिवारिक कलह के चलते अपनी मां के साथ अपने नाना कुंदन लाल के घर रह रहा था। हादसे के बाद पार्षद रिम्पा मौके से फरार हो गया। सोमवार सुबह थाना रायकोट सिटी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कार से शराब की बोतल, गिलास और नमकीन आदि बरामद हुए हैं। 


रिम्पा के खिलाफ मृतक नितिन वर्मा के नाना कुंदन लाल की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। रायकोट सिटी पुलिस द्वारा पार्षद रिम्पा का मेडिकल करवाया जा रहा है। रायकोट के पुराना बस अड्डा रोड पर हुई ये दुर्घटना वहां दुकानों में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि सड़क के बीचों बीच खड़ी रिटज कार अचानक चल पड़ी और अनियंत्रित होते हुए बहुत तेजी से सीता देवी और नितिन वर्मा के ऊपर जा चढ़ी। 
विज्ञापन


रिम्पा ने कार को ले जाकर एक दुकान के पिल्लर में दे मारा और नितिन का शरीर उसमें दब गया। जबकि सीता देवी के भी ऊपर से कार निकल गई। सीसीटीवी फुटेज में सफेद कुर्ता पायजामा पहने रिम्पा भागते हुए साफ दिखाई दे रहा है और लोगों का कहना है कि उसने बहुत शराब पी रखी थी। रात 12 बजे तक घटना स्थल पर शहरवासियों का हुजूम लगा रहा और पुलिस को उन्हें शांत करने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।

कुंदन लाल ने बताया कि वे अपनी बेटी सीता देवी और नाती नितिन वर्मा के साथ तलवंडी गेट से पुराना बस अड्डा रोड पर पैदल जा रहे थे तभी सड़क के बीचों बीच खड़ी कार अचानक चल पड़ी और अनियंत्रित होकर उन दोनों को घसीटते ले गई। थाना रायकोट सिटी के प्रभारी विनोद कुमार ने कहा कि पार्षद बलजिंदर सिंह रिम्पा को गिरफ्तार कर उसका मेडिकल करवाया गया है। उसके द्वारा घटना के शराब पिए जाने की पुष्टि के लिए ब्लड, यूरिन और अन्य सैंपल ले लिए गए हैं। रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है जिसमें दो चार दिन लग सकते हैं। अगर शराब पिए जाने की पुष्टि होती है तो धारा में बढ़ोतरी की जाएगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें