फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: मोगा पुलिस ने 4 लोगों को किया गिरफ्तार, 6 पिस्टल, 7 मैगजीन, 41 कारतूस और एक मारुति कार बरामद

Mon, 12 Aug 2024 04:13 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)

सार

दो आरोपी मोगा तो दो फिरोजपुर जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में मोगा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मोगा के गांव खुखराना दाना मंडी से 6 पिस्टल, 7 मैगजीन, 41 कारतूस और एक मारुति कार के साथ 4 लोगों को  गिरफ्तार किया है। जिसमें से 2 मोगा जिला के रहने वाले हैं। 2 फिरोजपुर जिला के रहने वाले हैं। 

विज्ञापन


इस मामले में मोगा एसएसपी अंकुर गुप्ता के मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि मोगा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मोगा के गांव खुखराना दाना मंडी में एक मारुति कार में सवार 4 लोग किसी वारदात को अंजाम देने के लिए खड़े हैं। इनके पास भारी मात्रा में असलाह है। मोगा सीआईए टीम ने मौके पर जाकर मारुति कार में सवार चार लोगों को गिरफ्तार किया।

सुच्चा सिंह वासी फतेहगढ़ पंजतूर मोगा, जसपाल सिंह वासी फिरोजपुर, सचिन उर्फ भट्टी वासी कुंडे जिला फिरोजपुर, गौतम कुमार वासी सुंदर नगर कोट इसे खां जिला मोगा के रूप में आरोपियों की पहचान हुई है। चारों के पास से 6 पिस्टल, 7 मैगजीन, 41 कारतूस बरामद हुए हैं। चारों फिरोजपुर जेल में इकठ्ठे थे और फिरोजपुर के सागर गैंग के साथ रंजिश है।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी सुच्चा सिंह पर 7 मामले दर्ज हैं, जसपाल पर 5 मामले दर्ज हैं, सचिन पर 3 मामले दर्ज हैं। 4 आरोपियों को मोगा अदालत में पेश करके रिमांड लिया जाएगा ताकि और कुछ खुलासे हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें