फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: खेतों को पानी लगाकर लौट रहा था किसान, गोलियां मार कर की हत्या

Sat, 27 Jul 2024 08:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, डेरा बाबा नानक, बटाला (पंजाब)।

सार

इस संबंध में डेरा बाबा नानक के एसएचओ गुरमीत सिंह ने बताया कि पुलिस इस मामले की तफ्शीश कर रही है। पुलिस पारिवारिक सदस्यों के बयानों पर कार्रवाई कर दी जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के डेरा बाबा नानक के गांव शहजादा कलां में एक किसान की अज्ञात हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी है। घटना शनिवार की देर शाम की है। मृतक की पहचान सविंदर सिंह 55 के रूप में हुई है। वहीं, डेरा बाबा नानक पुलिस ने सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर बटाला के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके बाद डेरा बाबा नानक पुलिस इस हत्याकांड को लेकर अपनी जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार सविंदर सिंह निवासी गांव शहजादा कलां शनिवार की देर शाम को अपने खेतों में पानी लगाकर वापस घर को आ रहा था। इसी दौरान रास्ते में मोटरसाइकिल पर कुछ अज्ञात हमलावर युवक आए और पीछे से सविंदर सिंह पर गोलियां चला दी। गोली मार कर उक्त हमलावर फरार हो गए।

गोलियां लगने से सविंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पारिवारिक सदस्यों का कहना है कि सविंदर सिंह की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। फिलहाल गोली मारने के कारणों की कोई पुष्टि नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें