हरियाणा के करनाल शहर के विकास नगर में एक घर में व्यक्ति ने महिला के साथ फंदा लगाकर जान दे दी। व्यक्ति महिला के साथ किराए के मकान में रहता था। सूचना मिलने पर सेक्टर-32,33 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव को कब्जे में ले लिया है। मृतक मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
मृतक व्यक्ति हीरा की पत्नी आरती ने बताया कि उसकी शादी 9 साल पहले हीरा के साथ हुई थी। उसके पास तीन बच्चे हैं। पिछले तीन साल से उसका पती किसी अन्य औरत के साथ था। उसके चार बच्चे हैं। उसका पति उस महिला के साथ ही किराए के मकान में रहता था।
इस बारे में उनका कई बार झगड़ा भी हुआ लेकिन उसका पति उस महिला के साथ ही रहता था। आज उसे सूचना मिली की उसके पति ने उस महिला के साथ फंदा लगाकर जान दे दी। मृत महिला के नाम का पता नहीं चल पाया है।