ट्रक की टक्कर से कार में लगी आग पर काबू करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
होशियारपुर के दसूहा में शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में पांच युवकों की जिंदा जलने से मौत हो गई। ये सभी लोग कार में सवार थे। इनकी गाड़ी को जालंधर-पठानकोट हाईवे पर दसूहा के पास ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी थी।
एक्सीडेंट के बाद कार में एक धमाका हुआ और फिर उसमें आग लग गई। हादसे के बाद ट्रक भी असंतुलित होकर रोड साइड पर झाड़ियों में पलट गया। ड्राइवर को गंभीर चोटें आई हैं। उसे लोगों ने ट्रक से बाहर निकाला। सभी मृतक जालंधर के रहने वाले थे। इनकी पहचान ऋषभ मिन्हास, इंद्रजीत कौंडल, राजू, अभि निवासी भार्गव कैंप और अंकित कुमार निवासी घास मंडी के रूप में हुई है।