फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: पठानकोट पुलिस ने अंतरराज्यीय ड्रग रैकेट से जुड़े 3 तस्करों को किया काबू, MP से लाई 5 Kg अफीम की बरामद

Tue, 31 Jan 2023 08:32 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट

सार

आरोपियों से 5 किलो अफीम बरामद की गई है। आरोपी यह अफीम मध्य प्रदेश से खरीदकर लाए थे। आरोपियों में एक कुख्यात नशा तस्कर भी शामिल है। पहले भी कई मामले दर्ज हैं। 
विज्ञापन
पठानकोट पुलिस की ओर से काबू किए गए 3 अंतरराज्यीय गिरोह के नशा तस्कर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के पठानकोट में जिला पुलिस ने 5 किलो अफीम के साथ अंतरराज्यीय नशा तस्करों के गिरोह के 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सुल्तानपुर लोधी निवासी गुरुदत्त सिंह उर्फ गीतू, नरवेल सिंह और कश्मीर सिंह के तौर पर हुई है। पकड़े गए तस्कर मध्य प्रदेश से अफीम बेचने के लिए पठानकोट आए थे।

विज्ञापन


एसएसपी पठानकोट हरकमलप्रीत सिंह खख ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर गैंग से जुड़े 3 लोग मध्य प्रदेश से अफीम पठानकोट में बेचने के लिए आए हैं और इस समय वह डिलीवरी देने के लिए सुंदरचक्क मोड पर खड़े हैं।

एसएसपी ने बताया कि सूचना मिलते ही सीआईए थाना प्रभारी सुरिंदर सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गई। डीएसपी रविंदर कुमार रूबी की देखरेख में टीम ने तस्करों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से पांच किलो अफीम बरामद की गई।
विज्ञापन


एसएसपी खख ने बताया कि पकड़े गए तस्करों के खिलाफ थाना सुजानपुर में मादक पदार्थ एवं मन प्रभावी पदार्थ अधिनियम की धारा 18-61-85 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गुरदत्त सिंह उर्फ गीतू अवैध मादक पदार्थों के धंधे में कुख्यात है और वह मध्य प्रदेश से पंजाब में अफीम और चूरा पोस्त की तस्करी करता था।

उसके खिलाफ पंजाब के विभिन्न थानों में कई प्राथमिकी पहले से ही दर्ज हैं। पहले वह चूरापोस्त बेचने के अवैध धंधे में भी शामिल था, जिसे वह जम्मू-कश्मीर और मध्य प्रदेश से मंगवाता था। हालांकि, पठानकोट पुलिस ने उसके कुटिल मंसूबे को नाकाम कर दिया है।

एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा और आपूर्ति शृंखला को तोड़ने के लिए गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों का रिमांड मांगा जाएगा। इसके अलावा, पुलिस इस ड्रग व्यापार में शामिल सभी व्यक्तियों को पकड़ने के लिए उनके कनेक्शन का पता लगाएगी।

उन्होंने कहा कि पठानकोट पुलिस सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस धंधे में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी खख ने #यू शेयर, वी केयर’’अभियान के तहत पोस्टरों में दिए गए नंबरों का उपयोग करते हुए जनता से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को देने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें