फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लग्जरी गाड़ियों का शाैक: पंजाब पुलिस के सिपाही ने चार बैंकों से लिया 1.85 करोड़ का लोन, किस्त एक भी नहीं दी

Tue, 11 Feb 2025 10:02 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, खडूर साहिब (पंजाब)

सार

एक ही माह में सिपाही सुखदीप सिंह ने चार बैंक से एक करोड़ 85 लाख का लोन पास करवाया। स्कार्पियो व फार्च्यूनर गाड़ियों पर घूमते सिपाही सुखदीप सिंह ने किसी भी बैंक को कोई किश्त जमा नहीं करवाई।
विज्ञापन
Car - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खडूर साहिब से कुछ दूरी पर बसे गांव जामाराय निवासी पंजाब पुलिस के सिपाही ने विभिन्न बैंकों से गाड़ियां लेने के नाम पर एक करोड़ 85 लाख की ठगी की। आईजी के आदेश पर तरनतारन पुलिस ने मामले की जांच करवाई। इसके बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन


सीआईए स्टाफ में तैनात सिपाही सुखदीप सिंह के खिलाफ पीएसबी, पीएनबी, एसबीआई के अलावा ग्रामीण बैंक से संबंधित अधिकारियों ने शिकायत दी थी। आईजी को दी शिकायत में अधिकारियों ने बताया कि सिपाही सुखदीप सिंह ने लग्जरी गाड़ी खरीदने के लिए उक्त बैंकों से लोन अप्लाई किया। विभिन्न गाड़ियों से संबंधित कंपनियों ने कोटेशन देते बैंक को अपनी कंपनी के नियमों से अवगत करवाया।

एक ही माह में सिपाही सुखदीप सिंह ने चार बैंक से एक करोड़ 85 लाख का लोन पास करवा लिया। स्कार्पियो व फार्च्यूनर गाड़ियों पर घूमते सिपाही सुखदीप सिंह ने किसी भी बैंक को कोई किश्त जमा नहीं करवाई। डीएसपी की जांच रिपोर्ट में उक्त खुलासा होते ही थाना गोइंदवाल साहिब में केस दर्ज कर लिया गया। डीएसपी अतुल सोनी ने बताया कि आरोपी कांस्टेबल की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें