फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moga Murder: नशे में मां से मारपीट करता था बड़ा भाई, घर से निकाला, छोटे ने तलवार से काट डाला

Fri, 19 May 2023 11:52 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)

सार

सुखजीत सिंह ने अपने माता पिता को घर से निकाल दिया था। माता पिता रिश्तेदार के घर में रह रहे थे। सुखजीत का भाई जसवंत सिंह काम के सिलसिले में कोलकाता में रहता था। 4-5 दिन पहले ही वह लोहगढ़ अपने गांव आया था। सुखजीत सिंह कोई काम नहीं करता था और नशे का आदी था।
विज्ञापन
मोगा में युवक की हत्या। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोगा के धर्मकोट के गांव लोहगढ़ में एक युवक ने अपने बड़े भाई की तलवार से हमला कर हत्या कर दी। मृतक सुखजीत सिंह नशे का आदी था। वह अपनी मां से अक्सर मारपीट करता था और पैसा मांगता था। यही बात उसके छोटे भाई को बर्दाश्त नहीं थी। 

विज्ञापन


सुखजीत सिंह ने अपने माता पिता को घर से निकाल दिया था। माता पिता रिश्तेदार के घर में रह रहे थे। सुखजीत का भाई जसवंत सिंह काम के सिलसिले में कोलकाता में रहता था। 4-5 दिन पहले ही वह लोहगढ़ अपने गांव आया था। सुखजीत सिंह कोई काम नहीं करता था और नशे का आदी था। उसकी कुछ माह पहले ही शादी हुई थी। गुरुवार को सुखजीत सिंह ने नशा करने के लिए छोटे भाई से पैसे मांगे। जसवंत के पैसा न देने पर गाली गलौज करने लगा। दोनों भाइयों की आपस में लड़ाई हो गई तो जसवंत ने गुस्से में आकर सुखजीत पर तलवार से वार कर दिया और उसे मौत के घाट उतार दिया। 

हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोगा सरकारी अस्पताल भेजा। मृतक के छोटे भाई जसवंत सिंह को गिरफ्तार करके उस पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन


डीएसपी धर्मकोट रविंदर सिंह ने बताया कि सुखजीत सिंह नशे का आदी होने के चलते अपनी मां हरजिंदर कौर के साथ आए दिन मारपीट करता था। नशे के लिए पैसे मांगने पर छोटे भाई जसवंत सिंह ने सुखजीत सिंह की हत्या कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जसवंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें