फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में वारदात: घरेलू कलह के कारण तैश में आया पति, पत्नी को गला घोंटकर मार डाला

Sat, 14 Aug 2021 02:50 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

थाना सिटी इंस्पेक्टर गौरव धीर ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि देर रात पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। जिसके बाद मोहम्मद जाशीन ने गुस्से में वारदात को अंजाम दे डाला।
विज्ञापन
कपूरथला में हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कपूरथला में एक व्यक्ति ने घरेलू कलह के चलते अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सिटी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


मोहल्ला कसाबां निवासी मोहम्मद जाशीन मोहल्ले में ही बुटीक चलाता था। शुक्रवार की देर रात वह घर आया तो किसी बात को लेकर उसका उसकी पत्नी के साथ झगड़ा हो गया। इस पर तैश में आकर मोहम्मद जाशीन ने अपनी पत्नी शाबिया का गला घोंट दिया। शाबिया की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर थाना सिटी पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में भिजवा दिया है। 


थाना सिटी इंस्पेक्टर गौरव धीर ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि देर रात पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। जिसके बाद मोहम्मद जाशीन ने गुस्से में वारदात को अंजाम दे डाला। डीएसपी सब डिवीजन सुरिंदर सिंह ने बताया कि महिला शाबिया की हत्या की सूचना मिलने के बाद घटना स्थल का मुआयना किया गया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। दूसरी तरफ आरोपी जाशीन से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें