पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। पुलिस ने कहा कि किसी भी हिंसक घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पंजाब के सुनाम में एक व्यक्ति की बेरहमी से मारपीट की घटना सामने आई है। दिल को दहला देने वाली इस वारदात का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया है और लोग इस ह्रदय विदारक घटना को देख सवाल उठा रहे हैं। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक व्यक्ति को बेरहमी से पीट रहे हैं।
विज्ञापन
इस बारे में एसएचओ अजय कुमार से बात करने पर उन्होंने कहा कि यह घटना कुछ दिन पहले की है और इस संबंध में एक मामला दर्ज किया गया है। 6 आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ इरादा कत्ल समेत विभिन्न संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी हिंसक घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।