फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व एएसआई की पत्नी की हत्या का मामला: भतीजे ने ही किया था कत्ल, शक था-चाची के काले जादू से बिगड़ रहे थे काम

Tue, 24 Feb 2026 09:26 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़शंकर

सार

आरोपी हिमाचल प्रदेश के गांव गोंदपुर में रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाता था। उसके पिता की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। उसे संदेह था कि महिंदवाणी निवासी उसकी चाची रचना ने उसके घर में काला जादू किया था जिसके कारण उसके पिता की मौत हुई थी
विज्ञापन
हत्या (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गढ़शंकर पुलिस ने गांव महिंदवाणी में सात फरवरी को पंजाब पुलिस के सेवानिवृत्त एएसआई शाम लाल की 60 वर्षीय पत्नी हत्या की गुत्थी को सुलझा ली है। पुलिस ने हत्या के आरोप में उसके भतीजे राकेश कुमार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी से हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्तौल, तीन कारतूस, एक दातर और एक बाइक बरामद की है। आरोपी को संदेह था कि उसके पिता की मौत उसकी चाची द्वारा काला जादू करने से हुई थी। साथ ही काले जादू के कारण ही उसकी दुकान का काम भी नहीं चल रहा था।

डीएसपी गढ़शंकर दलजीत सिंह खख ने बताया कि 7 फरवरी को महिंदवाणी गांव में हुई हत्या के आरोपी राकेश कुमार को 22 फरवरी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। खख ने बताया कि 7 फरवरी को सेवानिवृत्त एएसआई शाम लाल की पत्नी 60 वर्षीय रचना देवी सुबह 5:30 बजे गांव में ही धार्मिक स्थल से माथा टेककर लौट रही थी। रास्ते में बाइक सवार ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। इस संबंध में गढ़शंकर पुलिस स्टेशन में मामला जांच शुरू की गई थी। डीएसपी ने बताया कि विभिन्न टीमों ने हत्या की गुत्थी सुलझाई। 
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान आरोपी राकेश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह हिमाचल प्रदेश के गांव गोंदपुर में रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाता था। उसके पिता की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। 

उसे संदेह था कि महिंदवाणी निवासी उसकी चाची रचना ने उसके घर में काला जादू किया था जिसके कारण उसके पिता की मौत हुई थी और उसकी दुकान का काम भी नहीं चल रहा था। इसके चलते उसने अपनी चाची की तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें