मामले की सूचना के बाद एसीपी जीत सिंह भी टीम सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फिलहाल फोरेंसिक साइंस लैब की टीम को बुलाकर सबूत जुटाए है। एसीपी का कहना है कि मामले में परिजनों के बयान पर कार्रवाई की जाएगी।
बरोणा गांव के मुनिया पर गांव के ही डीटीसी के पूर्व इंस्पेक्टर कृष्ण की हत्या का भी आरोप लगा था। जिसमें सोनीपत का रामकरण गैंग भी नामजद हुआ था। तब कृष्ण के बेटे कुख्यात बदमाश अजय उर्फ बिट्टू बरोणा पर सोनीपत कोर्ट परिसर में पुलिस की गार्द में नियुक्त पुलिसकर्मी महेश ने गोली मार दी थी। हालांकि अजय की जान बच गई थी। उसके कुछ देर बाद में कृष्ण की हत्या की गई थी।
गांव बरोणा में कुख्यात रवि उर्फ मुनिया के भाई की गोलियां मारकर हत्या की गई है। कितनी गोली मार गई इसका पता पोस्टमार्टम में लग सकेगा। गांव में करीब 10 फायर किए जाने की जानकारी मिली है। परिजनों के बयान पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। -जीत सिंह, एसीपी खरखौदा