फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Phagwara: स्वीट हाउस पर फायरिंग, सुबह एक्टिवा पर आए बदमाशों ने बरसाई गोलियां; जांच शुरू

Mon, 12 Jan 2026 02:02 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब)

सार

दुकान के मालिक राजिंदर सुधीर ने बताया कि उन्होंने रोजाना की तरह सुबह साढ़े छह बजे दुकान खोली थी और लगभग 15 मिनट बाद ही हमलावरों ने दुकान के शीशे वाले फ्रंट गेट पर गोलियां चलाई। जानकारी मिलने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश कैंथ भी मौके पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से बातचीत की।
विज्ञापन
फगवाड़ा में दुकान पर फायरिंग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फगवाड़ा में सुबह करीब 6.45 बजे स्थानीय होशियारपुर रोड पर स्थित एस सुधीर स्वीटस पर एक्टिवा सवार कुछ व्यक्तियों ने करीब सात राउंड फायर किए। गोलियां चलाने का कारण अभी तक स्पष्ट रूप से सामने नहीं आया है। फिलहाल किसी तरह की रंगदारी की भी मांग नहीं की गई है। 
विज्ञापन


फगवाड़ा पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं और जांच चल रही है। इलाके के तमाम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है। 



सूत्रों के अनुसार यह घटना तीन व्यक्तियों द्वारा अंजाम दी गई है। दुकान के मालिक राजिंदर सुधीर ने बताया कि उन्होंने रोजाना की तरह सुबह साढ़े छह बजे दुकान खोली थी और लगभग 15 मिनट बाद ही हमलावरों ने दुकान के शीशे वाले फ्रंट गेट पर गोलियां चलाई। जानकारी मिलने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश कैंथ भी मौके पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से बातचीत की। मौके पर पहुंची थाना सिटी प्रभारी ऊषा रानी ने बताया कि उन्हें पौने सात बजे घटना की सूचना मिली थी और वे तुरन्त यहां पहुंच गए थे। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही गोलीबारी के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील जाखड़ ने आप सरकार पर साधा निशाना 

फगवाड़ा में गोलीबारी की घटना पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने ट्वीट कर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने पंजाबी और अंग्रेजी में ट्वीट किया-आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के 7 दिन में गैंगस्टरों को खत्म करने के दावे पर मुख्यमंत्री के दौरे से पहले, फगवाड़ा में गैंगस्टरों ने आज एक मिठाई की दुकान पर 7 गोलियां चलाईं और पुलिस की जगह गैंगस्टरों ने उन्हें सलामी दी। इससे पहले फगवाड़ा में ही आप नेता दलजीत सिंह राजू के घर पर भी इसी तरह फायरिंग की गई थी। क्या आप सरकार इस बारे में कुछ कर सकती है, या लोगों को गैंगस्टरों के रहमोकरम पर छोड़ दिया गया है?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें