कपिल मिश्रा ने क्या कहा
जालंधर में एफआईआर दर्ज होने पर कपिल मिश्रा ने कहा कि केजरीवाल, आपकी एफआईआर और पुलिस का डर हमें डरा नहीं सकता। दिल्ली विधानसभा के रिकॉर्ड में वीडियो है और सारी दुनिया ने वीडियो सुना है, उस दिन से आतिशी ने विधानसभा में आने की हिम्मत नहीं की, जबकि विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें कई बार बुलाया।पंजाब पुलिस प्रदेश के अपराधों की जांच छोड़कर आपके नेता विपक्ष द्वारा हुए अपराध पर पर्दा डालने का काम कर रहीं है। आतिशी ने गुनाह किया, लेकिन उन्हें बचाकर आप उससे भी बड़ा पाप कर रहें हैं।
जालंधर पुलिस कमिश्नर के खिलाफ कार्रवाई का प्रस्ताव पारित
दिल्ली विधानसभा में जालंधर के पुलिस कमिश्नर के खिलाफ करवाई करने का प्रस्ताव पारित कर दिया गया है। स्पीकर ने कहा कि संबंधित वीडियो दिल्ली विधानसभा की संपत्ति थी और बिना अनुमति इसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजना एक साजिश का हिस्सा है। यह गोपनीयता का उल्लंघन है। लिहाजा जालंधर के पुलिस कमिश्नर समेत इस साजिश में जो शामिल हैं उनके खिलाफ कार्रवाई करने का प्रस्ताव पारित किया गया है।
मामले को लेकर आप की तरफ बयान जारी
इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी की तरफ से भी प्रतिक्रिया सामने आई। आप की तरफ से कहा गया है कि पंजाब पुलिस की फारेंसिक जांच में खुलासा हुआ है कि दिल्ली विधानसभा की नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने ‘गुरु’ शब्द बोला ही नहीं। अतिशी का फर्जी वीडियो बनाकर बीजेपी विधायक कपिल मिश्रा ने पोस्ट किया। फर्जी विडियो साझा कर भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने बेअदबी की है। पीएम मोदी और राहुल गांधी सिख समाज से माफी मांगे और वीडियो साझा करने वालों पर कार्रवाई करें। एडिटेड वीडियो को अपलोड और प्रसारित करने के संबंध में पंजाब के जालंधर पुलिस कमिश्नरेट ने एफआईआर दर्ज की है।