फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bathinda Double Murder: बठिंडा में पिता-पुत्र की हत्या, कुत्ता खरीदने के विवाद में तेजधार हथियारों से काटा

Tue, 10 Sep 2024 09:05 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

गांव जीवन सिंह वाला के मंदिर सिंह ने एक पालतू कुत्ता खरीदा था। गांव का ही एकम सिंह भी उस कुत्ते को खरीदना चाहता था। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया था।  
विज्ञापन
बठिंडा में पिता-पुत्र की हत्या - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बठिंडा के गांव जीवन सिंह वाला में सोमवार देर रात को पालतू कुत्ता खरीदने को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। एक पक्ष ने तेजधार हथियारों से पिता, पुत्र की हत्या कर दी। मृतकों की पहचान पिता मंदिर सिंह (पिता) और अमरीक सिंह (पुत्र) के तौर पर हुई है। वहीं, एक महिला घायल हुई है। जब शोर मचा तो सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को सिविल अस्पताल भर्ती करवाया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बठिंडा भेजा गया है। 
विज्ञापन


तलवंडी पुलिस उक्त मामले घायल महिला के बयान पर मुख्य आरोपी एकम सिंह समेत अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। वहीं, आरोपी इंदर सिंह समेत दो आरोपियों को गिरफतार कर लिया है। 



 
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव जीवन सिंह वाला के रहने वाले मंदिर सिंह और अमरीक सिंह ने एक पालतू कुत्ते को खरीदा था। उसी कुत्ते को गांव के एकम सिंह खरीद करना चाहता था। जब एकम सिंह उक्त कुत्ते को खरीदने के लिए मंदिर सिंह और अमरीक सिंह के पास गया तो वहां पर किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कुछ देर बाद एकम सिंह अपने अन्य साथियों के साथ तेजधार हथियारों समेत अमरीक और मंदिर के घर पहुंच गया। जहां पर उन्होंने दोनों पिता-पुत्र हमला कर उनकी हत्या कर दी।

एसएसपी अमनीत कोंडल का कहना था कि घटना के बाद तलवंडी पुलिस मौके पर पहुंच और घायल महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

पूरे परिवार को ही मारना चाहते थे आरोपी

सूत्र के अनुसार आरोपी तेजधार हथियारों से लैस होकर अमरीक और मंदिर सिंह के घर पहुंचे थे। वे पूरे परिवार को ही जान से मारने के लिए ललकारे मार रहे थे। आरोपियों ने तेजधार हथियारों से घर के मुख्य गेट को तोड दिया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें