फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा: पति और ड्राइवर के साथ नकली महिला जज गिरफ्तार, सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप

Mon, 25 Oct 2021 07:46 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

पंजाब के बठिंडा में पुलिस ने एक नकली महिला जज को गिरफ्तार किया है। महिला के साथ उसके पति और ड्राइवर को भी पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी महिला ने अपने पति की कार में जिला सत्र न्यायालय सूरत लिखा रखा है।  
विज्ञापन
नकली जज को सोमवार को अदालत में पेश करने ले जाती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के बठिंडा जिले के थाना नथाना पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है, जो अपने आप को ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास सिविल जज बताकर लोगों से धोखाधड़ी करती थी। इतना ही नहीं लोगों में अपना रौब दिखाने के लिए अपने पति की कार पर जिला सत्र न्यायालय सूरत की प्लेट लगा रखी थी और नकली आईडी कार्ड भी बना रखा था।

विज्ञापन

 
पुलिस ने आरोपी महिला जसवीर कौर, उसके पति कुलवीर सिंह निवासी गांव कल्याण सुक्खा और उसके ड्राइवर प्रगट सिंह निवासी गांव रामणवास व एक अज्ञात व्यक्ति पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्जकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है, जिससे पता चल सके कि उक्त लोगों ने अब तक कितने लोगों के साथ धोखाधड़ी की और नकली जज बनकर वह क्या करती थी।

थाना नथाना के एएसआई जसवीर सिंह के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गांव कल्याण सुक्खा की रहने वाली जसवीर कौर ने अपने पति कुलवीर सिंह, ड्राइवर प्रगट सिंह व एक अज्ञात व्यक्ति के साथ मिलकर एक गिरोह बना रखा है। आरोपी जसवीर कौर अपने आप को जज बताती थी और अपने पति की कार पर लाल रंग की प्लेट लगा रखी है, जिस पर जिला सत्र न्यायालय सूरत लिखा है।
विज्ञापन


उसकी यह गाड़ी आरोपी प्रगट सिंह चलाता है। इतना ही नहीं आरोपी जसवीर कौर ने ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास सिविल जज का नकली आईडी कार्ड बना रखा है। यह लोग भोले-भाले लोगों को झांसे में लेकर सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करते है।

एएसआई ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना नथाना में मामला दर्ज किया है। आरोपियों से कार बरामद की गई। इस मामले के जांच अधिकारी एएसआई जसवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। अब तक की जांच में सामने आया है कि वह दो दर्जन से ज्यादा लोगों से नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी कर चुके हैं। फिलहाल आरोपियों को अदालत में पेशकर उनका पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें