फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: बरनाला में पूर्व फौजी ने लूटी नाबालिग की अस्मत, आरोपी के घर पर काम करती थी पीड़िता, पुलिस ने दबोचा

Mon, 24 Mar 2025 07:17 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)

सार

पूर्व फौजी ने नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता आरोपी के घर पर काम करती थी। 
विज्ञापन
child crime - फोटो : फ्रीपिक डॉट कॉम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के बरनाला में एक पूर्व सैनिक ने नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बना डाला। पूर्व फौजी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। आरोपी की उम्र 52 साल है और सेना से सेवानिवृत्त हो चुका है। आरोपी ने नाबालिग को अपने घर पर काम करने के लिए रखा था, लेकिन उसकी नीयत बदल गई और नाबालिग की आबरू लूट ली। बरनाला की ठुल्लीवाल थाना पुलिस ने आरोपी पिछौरा सिंह के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


एसएचओ किरणजीत कौर ने बताया कि पीड़िता 17 साल की नाबालिग बरनाला के सरकारी अस्पताल में दाखिल थी। इसकी सूचना पुलिस को मिली थी। पीड़िता और उसके परिवार ने गांव के पूर्व फौजी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई है। पीड़िता के परिजनों के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।

वहीं के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी की नाबालिग किशोरी से बरनाला में बाईपास पर मुलाकात हुई थी। पीड़िता किसी काम की तलाश में अपने गांव से संगरूर में अपनी मौसी के घर जा रही थी। आरोपी पूर्व सैनिक ने उसे अपने घर पर अपनी पत्नी की देखभाल करने का काम देने की पेशकश की। पीड़िता भी इसके लिए राजी हो गई। इसके बाद आरोपी उसे अपने साथ घर ले गया। जहां उसने पीड़िता को खेत में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें