फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दामाद ने सास को गोलियों से भूना: पत्नी को मायके से दो लाख रुपये लाने के लिए कहा... सास समझाने लगी तो मारी गोली

Mon, 24 Mar 2025 06:25 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, खडूर साहिब (पंजाब)

सार

पंजाब के खडूर साहिब में दामाद ने अपनी सास को गोलियों से भून डाला। आरोपी दामाद पत्नी से उसके मायके से दो लाख रुपये की मांग कर रहा था। पत्नी मायके गई तो आरोपी भी वहां पहुंच गया और सास की गोली मारकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में दहेज के लिए महिला की हत्या कर दी गई। घटना पंजाब के खडूर साहिब की है। दहेज के लालची दामाद ने ससुराल घर में दाखिल होकर गोलियां चलाते हुए अपनी सास की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर तरनतारन की पुलिस मौके पर पहुंची व मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया।

विज्ञापन


बेटी कवलजीत कौर ने बताया कि उसकी शादी करीब दस वर्ष पहले फिरोजपुर के गांव वजीदपुर निवासी निशान सिंह के साथ हुई थी। उसने एक बेटे को जन्म दिया। शादी के समय से ही पति निशान सिंह उसको दहेज के लिए परेशान करता रहता था। उसने कई बार उसके साथ मारपीट भी की, जिससे परेशान होकर वह अक्सर अपने मायके घर गांव बाकीपुर आ जाती थी। शनिवार को भी वह अपने पति से परेशान होकर मायके आ गई, क्योंकि पति निशान सिंह उसको मायके से दो लाख रुपये लाने के लिए बोल रहा था।

रविवार की शाम निशान सिंह गांव बाकीपुर पहुंचा व गाली-गलौज करने लगा। सास जगीर कौर ने अपने दामाद निशान सिंह को समझाने की कोशिश की, लेकिन गुस्से में आकर निशान सिंह ने गोलियां चला दीं। गोली लगने से मां जगीर कौर घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया, लेकिन उपचाराधीन मां की मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी निशान सिंह मौके से फरार हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें