फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा तस्करों की गुंडागर्दी: फिरोजपुर में आप नेता पर हथियारों से हमला, माछीवाड़ा साहिब में ASI का हाथ काटा

Wed, 12 Mar 2025 05:39 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ममदोट/फिरोजपुर/श्री माछीवाड़ा साहिब

सार

पंजाब की आप सरकार नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इससे नशे का काला कारोबार करने वाले तस्कर बौखलाए हुए हैं। फिरोजपुर में नशा तस्करों ने आप नेता पर हमला कर दिया। वहीं, माछीवाड़ा साहिब में पुलिस एएसआई का हाथ काट दिया।
विज्ञापन
पीड़ित आप नेता बलबीर सिंह। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के फिरोजपुर के ममदोट के गांव फत्तेवाला हिठाड़ में नशा तस्करों ने आम आदमी पार्टी (आप) नेता पर हमला कर कर दिया। आठ हमलावरों ने आप ब्लॉक प्रधान पर तेजधार हथियारों से हमलाकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। नशा तस्करों ने उनकी शिकायत पुलिस को करने के शक में हमला किया है। पुलिस की सख्ती की वजह से नशा तस्करों का नशे का कारोबार ठप हो रहा था। घायल आप नेता बलवीर सिंह को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। थाना ममदोट पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पीड़ित बलवीर सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि गांव में कुछ लोग नशा बेचते हैं। आरोपियों को लगा  कि बलवीर सिंह पुलिस को उनकी शिकायत दी है। बलवीर ने बताया कि उसका मोबाइल कहीं गिर गया था जो आरोपियों के हाथ लग गया। आरोपियों ने उसे मैसेज भेजकर मोबाइल लेने के लिए बुलाया था। जब वह उनके पास पहुंचा तो आरोपियों ने उसे घेर लिया और उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में वह बुरी तरह जख्मी हो गया। 

विज्ञापन


ग्रामीणों ने आप नेता को जख्मी हालत में अस्पताल में दाखिल करवाया। बलवीर ने कहा कि पंजाब सरकार ने भी नशा तस्करों पर नकेल कसी हुई है, इसी रंजिश के चलते उस पर आरोपियों ने हमला किया है। आरोपियों की पहचान तारा सिंह, काला सिंह, प्रकाश सिंह, अमरजीत सिंह, गुरमेज सिंह, किश्न सिंह, हीरा सिंह व जसविंदर सिंह वासी गांव फत्ते वाला हिठाड़ के रूप में हुई है। थाना ममदोट पुलिस ने उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

छापामारी करने गए एएसआई के हाथ पर काटा
श्री माछीवाड़ा साहिब के गांव शेरपुर में नशे के मामले में एक घर पर छापेमारी करने गई पुलिस पार्टी में शामिल एक पुलिस अधिकारी पर हमला कर उसे घायल कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी कुलवंत कुमार, उसके बेटे नीरज कुमार और पत्नी कोमल घई के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रहे सहायक थानेदार कर्मजीत सिंह ने बताया कि पुलिस चौकी इंचार्ज सुखविंदर सिंह को 112 हेल्पलाइन पर शिकायत मिली थी कि नीरज कुमार उर्फ बॉबी, उसकी पत्नी कोमल घई नशा व बेचने का धंधा करते हैं। 

पहले पुलिस अधिकारी की बर्दी फाड़ी
सहायक थानेदार सुखविंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ नीरज कुमार के घर पहुंचे और जब दरवाजा खटखटाया तो उसने गेट नहीं खोला। काफी देर बाद जब पुलिस पार्टी गेट खोलकर अंदर पहुंची तो वहां मौजूद नीरज कुमार व उसकी पत्नी कोमल घई ने सहायक थानेदार सुखविंदर सिंह की वर्दी पकड़ ली और धक्का-मुक्की करने लगे। जब हम उन्हें छुड़ाने लगे तो नीरज कुमार ने थानेदार सुखविंदर सिंह के दाहिने हाथ की कलाई को काट लिया और घायल कर दिया। 
विज्ञापन

छह ग्राम हेरोइन बरामद
इस दौरान आरोपी नीरज कुमार अपने कमरे से प्रैक्टिस स्प्रिंग ले आया और पुलिस अधिकारी के बाएं हाथ पर मारा। नीरज कुमार के पिता कुलवंत कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचा, लेकिन उसने पुलिस को उनकी तलाशी लेने से मना कर दिया और मेन गेट बंद कर कुंडी लगा दी। पुलिस ने नीरज कुमार के पास से छह ग्राम हेरोइन भी बरामद की। माछीवाड़ा पुलिस ने नीरज कुमार और उसकी पत्नी कोमल घई को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया, जबकि पिता कुलवंत कुमार मौके से फरार हो गया।

गिरफ्तार नीरज कुमार के खिलाफ पहले भी दो मामले दर्ज
माछीवाड़ा पुलिस ने थानेदार पर हमला करने और छह ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार किए नीरज कुमार पर पहले भी दो मामले दर्ज हैं। थाना प्रभारी हरविंदर सिंह के अनुसार एनडीपीसी एक्ट के तहत एक मामला माछीवाड़ा थाना में तथा दूसरा मामला बाहरी थाने में दर्ज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें