फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में मिली लेडी कांस्टेबल की लाश: चंडीगढ़ पुलिस में थी सपना, इन आठ सवालों के जवाब ढूंढ रही पंचकूला पुलिस

Tue, 11 Mar 2025 10:17 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला

सार

पंचकूला के माता मनसा देवी मंदिर के वीआईपी गेट के सामने मैंगो पार्क के पास चंडीगढ़ पुलिस की लेडी कांस्टेबल की लाश मिली है। महिला कांस्टेबल का शव गाड़ी में मिला है। 
विज्ञापन
कार में मृत मिली महिला कांस्टेबल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचकूला के माता मनसा देवी मंदिर के सामने मैंगो पार्क की पार्किंग में खड़ी कार में महिला कांस्टेबल का शव बरामद हुआ है। सूचना के बाद एसीपी सुकरपाल, एसएचओ एमडीसी, क्राइम ब्रांच समेत फॉरेंसिक की टीम पहुंची। मामला हत्या या आत्महत्या का है, इसकी पुलिस जांच में जुट गई है। शव मिलने से सनसनी फैल गई है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया था कि शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। मृतका की पहचान सपना निवासी नयागांव के रूप में हुई है। सपना चंडीगढ़ पुलिस में कांस्टेबल पद पर कार्यरत थी। महिला पुलिसकर्मी इन दिनों विधानसभा में ड्यूटी लगी हुई थी। सपना को मंगलवार को ड्यूटी पर आना था।

विज्ञापन

शव कब्जे में लिया, जांच टीम गठित
पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर सेक्टर-6 सिविल अस्पताल भेज दिया है। डाॅक्टरों की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। एसीपी विक्रम नेहरा ने बताया कि जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। परिजनों को इस बारे में सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा।

एक बच्ची की मां थी सपना
एसीपी विक्रम नेहरा ने बताया कि पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। महिला कांस्टेबल सात साल की बच्ची की मां थी। उसे मंगलवार को चंडीगढ़ विधानसभा ड्यूटी पर जाना था। परिजनों से जानकारी लेने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने शीशा तोड़कर निकाला शव
लोगों ने बताया कि पुलिस टीम ने कार की शीशा को तोड़कर शव बाहर निकाला। कार चारों तरफ से लॉक थी। कार में जांच करने में मोबाइल फोन और कंबल पुलिस ने कस्टडी में लिया है। जानकारी मिली है कि शव कार की पीछे वाली सीट पर पड़ा था। बाहर निकालने पर यह भी देखा गया कि महिला पुलिसकर्मी के मुंह से झाग भी निकला हुआ था।
विज्ञापन

इस तरह के सवालों की जवाब ढूंढ रही पुलिस
  • महिला पुलिसकर्मी ने किस काम से एमडीसी मंदिर के सामने पार्किंग के बाहर कार खड़ी की थी।
  • क्या कार में महिला पुलिस कर्मी अकेली थी।
  • कार के चारों गेट कैसे लॉक हुए।
  • शव के ऊपर कंबल पड़ा हुआ था।
  • पिछली सीट में शव पड़ा होने के क्या कारण हो सकते हैं
  • महिला पुलिसकर्मी की हत्या हुई है या मामला आत्महत्या का है
  • महिला पुलिसकर्मी घर से कब निकली थी
  • मुंह से किस वजह से निकला झाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें