फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरहमी की हद: भरे बाजार में पति ने पत्नी पर गंडासे से किया हमला, 15 सेकेंड में 13 बार किया वार

Mon, 07 Aug 2023 12:53 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)

सार

एसएचओ दीपइंदर सिंह जेजी ने कहा कि सुनाम निवासी गुरदयाल सिंह का अपनी पत्नी राजविंदर कौर के साथ झगड़ा चल रहा है। सोमवार की सुबह जब वह काम पर जा रही थी तो रास्ते में उसके पति ने तेज़धार हथियार गंडासे से बेरहमी से हमला कर दिया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार को सुबह काम पर जा रही पत्नी पर पति ने सरे बाजार गंडासे से 15 सेकेंड में 13 वार कर करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। पति के सिर पर इस कदर गुस्से का भूत सवार था कि बचाव के लिए आगे आ रहे लोगों को पास फटकने तक नहीं दिया। जब तक लोग हमलावर को काबू करते, तब तक वह अपनी पत्नी पर बेरहमी से जानलेवा हमला कर चुका था। बताया जा रहा है कि करीब तीन साल से पति-पत्नी अलग रह रहे थे। पत्नी का आरोप था कि नशा कर पति मारपीट करता है और किसी दिन उसे मार सकता है। इसी भय के कारण वह अपनी मां के पास रहने लगी थी।

विज्ञापन


सरे बाजार निर्मम तरीके से आरोपी ने गर्दन, चेहरे व बाजू पर वार किए। यह देखकर प्रत्यक्षदर्शी भी घबरा गए। हमला रोकने का प्रयास करने वालों पर हमलावर ने गंडासा लहराना शुरू कर दिया था। मुश्किल से कुछ युवकों ने हिम्मत करके हमलावर पर ईंटें बरसाईं और उसे काबू किया। बाद में भीड़ ने हमलावर को पीटा लेकिन इसी दौरान हमलावर एक पेय पदार्थ के बहाने जहरीला पदार्थ निगल गया। 

एसएचओ दीपइंदर सिंह जेजी ने कहा कि सुनाम निवासी गुरदयाल सिंह का अपनी पत्नी राजविंदर कौर के साथ झगड़ा चल रहा है। राजविंदर कौर अपने मायके में मां के पास रह रही थी और एक प्राइवेट जॉब करती थी। सोमवार को सुबह जब वह काम पर जा रही थी तो रास्ते में पति ने तेजधार गंडासे से बेरहमी से हमला कर दिया। बाद में पति ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। दोनों की हालत बेहद नाजुक है और पटियाला रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

क्रूरता की हद बता रही खून से लथपथ सड़क

वारदात के बाद सुनाम के नया बाजार की खून से लथपथ सड़क क्रूरता की कहानी बयां कर रही है। दुकानदार ऑटो से घायल युवती को सरकारी अस्पताल लेकर गए। युवती के साथ उसकी एक साथी भी थी, जो वारदात को देख इतनी भयभीत हो गई कि कई घंटे तक कांपती रही। वह इतना डरी हुई थी कि कुछ भी बताने में असमर्थ थी।

कुछ दिन पहले ससुराल भी हमला करने पहुंचा था 

बताया जाता है कि कुछ दिन पहले गुरदयाल अपनी पत्नी पर हमला करने सुनाम स्थित ससुराल भी पहुंच गया था लेकिन मोहल्ला निवासियों ने उसे भगा दिया था। सोमवार को उसने योजना के तहत पत्नी का पीछा कर वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें