फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hoshiarpur: पीएनबी के एटीएम से 15.35 लाख की लूट, कार में सवार होकर आए लुटेरों ने काटी मशीन

Sat, 27 Aug 2022 02:03 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर

सार

पुलिस को लूट की सूचना सिक्योरिटी कंपनी मुंबई द्वारा दी गई थी। जब चोर एटीएम को काट रहे थे तो इस बात की जानकारी वहां सिक्योरिटी कंपनी द्वारा लगाए सिस्टम की सहायता से उन्हें मिली थी और उनके द्वारा पुलिस को बताया गया था।
विज्ञापन
पीएनबी एटीएम में लूट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होशियारपुर के गढ़शंकर इलाके में माहिलपुर ब्लाक के गांव भाम में पीएनबी के एटीएम को ब्रेजा कार में आए तीन नकाबपोश लुटेरों ने गैस कटर की सहायता से काट दिया और उसमें रखे 15.35 लाख रुपये लूट कर फरार हो गए।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर एसएचओ चब्बेवाल गुरप्रीत सिंह, एसएचओ माहिलपुर जसवंत सिंह और डीएसपी गढ़शंकर दलजीत सिंह खख ने घटनास्थल पर पहुंच कर गांव के सरपंच परविंदर जसवाल की सहायता से जांच शुरू कर दी है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चैक की जा रही है। चोरी की यह घटना एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 

बैंक मैनेजर राजन थापा और सहायक मैनेजर जसवीर सिंह ने बताया कि छुटियों को देखते हुए शुक्रवार को एटीएम में 17 लाख रुपये की राशि डाली गई थी ताकि लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े। बताया जा रहा है कि पुलिस को इस घटना की सूचना सिक्योरिटी कंपनी मुंबई द्वारा दी गई थी। जब चोर एटीएम को काट रहे थे तो इस बात की जानकारी वहां सिक्योरिटी कंपनी द्वारा लगाए सिस्टम की सहायता से उन्हें मिली थी और उनके द्वारा पुलिस को बताया गया था। पुलिस उच्च अधिकारियों ने घटनास्थल पर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें