फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरनतारन में बड़ी वारदात: शोरूम मालिक को बंधक बना 60 लाख की नकदी लूटी, छह किलो सोने के आभूषण भी किए साफ

Wed, 10 Nov 2021 08:56 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)

सार

पंजाब के तरनतारन में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। यहां एक शोरूम मालिक को परिवार समेत बंधक बनाने के बाद लाखों रुपये की नकदी और सोने के आभूषण तीन नकाबपोश लुटेरे लूट ले गए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के तरनतारन के कस्बा चोहला साहिब में मंगलवार की देर रात एक एक घर से तीन नकाबपोश लुटेरों ने 60 लाख की नकदी व छह किलो सोने के आभूषण लूट लिए। पुलिस ने दुकानदार के बयान पर मामले की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


देर रात लक्की क्लाथ हाउस के मालिक जगमोहन सिंह हरनेजा के घर में दाखिल होकर तीन नकाबपोश लुटेरों ने 60 लाख की नकदी और छह किलो सोने के आभूषण लूट लिए। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़कर डीवीआर साथ ले गए। कपड़े का शोरूम मुख्य बाजार में है। शोरूम के ऊपर  ही उनका आवास है।

जगमोहन सिंह हरनेजा कपड़े के कारोबार के अलावा सोने के आभूषण गिरवी रखकर सूद पर पैसे देने का बड़ा कारोबार करते हैं। हरनेजा का बेटा शादीशुदा है, जो दुकान पर ही काम करता है। मंगलवार की रात साढ़े सात बजे कपड़े का शोरूम बंद किया गया। रात आठ बजे एक पगड़ीधारी युवक यह कहते अंदर दाखिल हुआ कि पगड़ियां खरीदनी हैं। हरनेजा ने कहा कि शोरूम बंद हो चुका है, सुबह आना। युवक ने कहा कि उनका परिवार वर्षों से यहां से ही कपड़ा खरीदता है। यह सुनते ही जगमोहन सिंह हरनेजा ने शोरूम के पीछे वाले रास्ते से उस युवक को पगड़ियां खरीदने के लिए बुला लिया।
विज्ञापन


हिंदी भाषा में बात करते थे नकाबपोश युवक 
पांच मिनट बाद दो नकाबपोश युवक (जो हिंदी भाषा में बात करते थे) वहां पर आए। जिसके बाद तीनों ने दातर निकाल लिए। हरनेजा की गर्दन पर दातर रखकर उसे कमरे में ले गए। कंधे पर दातर से वार कर अलमारी की चाबी छीनी। विरोध करने पर हरनेजा के बेटे लक्की और उसकी पत्नी को भी पीटा। करीब तीन घंटे तीनों को बंधक बनाकर पूरे घर की अलमारियों से 60 लाख की नकदी, छह किलो सोने के आभूषण लूटकर आरोपी फरार हो गए। मौके पर डीएसपी भूपिंदर सिंह, थाना प्रभारी बलविंदर सिंह पहुंचे व परिवार के बयान दर्ज कर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें