फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Phagwara: शिवसेना नेता व बेटे पर हमले में देसी पिस्ताैल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा पक्ष भी आया सामने

Thu, 20 Nov 2025 02:42 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब)

सार

एसपी माधवी शर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि शिवसेना नेता इंद्रजीत करवल व उसके बेटे जिम्मी करवल को गोशाला बाजार में कुछ लोगों ने घेर कर हमला कर दिया व उन पर गोलियां चलाई है, जिन्हें तुरंत सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन
फगवाड़ा में शिवसेना नेता पर हमला - फोटो : संवाद/फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फगवाड़ा के स्थानीय गऊशाला बाजार में शिवसेना नेता व बेटे पर हमले के मामले में थाना सिटी पुलिस ने पांच युवकों के खिलाफ इरादा कत्ल सहित आर्म्स एक्ट तथा संगीन धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


एसपी माधवी शर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि शिवसेना नेता इंद्रजीत करवल व उसके बेटे जिम्मी करवल को गोशाला बाजार में कुछ लोगों ने घेर कर हमला कर दिया व उन पर गोलियां चलाई है, जिन्हें तुरंत सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। उन्होंने बताया कि इंद्रजीत करवल व जिम्मी करवल पर हमला करने के आरोप में तनिष उर्फ भिंदा पुत्र चरणजीत कुमार उर्फ लाडी निवासी बाल्मीकि मोहल्ला, सुनील सल्होत्रा पुत्र गोहनी निवासी सुभाष नगर फगवाड़ा व तीन अज्ञात युवकों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने कन्नौज पुत्र नरेश कुमार निवासी वाल्मीकि मोहल्ला सुभाष नगर फगवाड़ा को एक देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस की ओर से डीआईजी जालंधर जोन नवीन सिंगला द्वारा आश्वासन दिए जाने के बाद हिन्दू संगठनों द्वारा दिया गया धरना उठा लिया गया है और दुकानें भी खुल गई हैं। हिंदू नेताओं ने बताया कि अगली रूपरेखा रविवार को श्री हनुमानगढ़ी मंदिर में तैयार होगी। यदि पुलिस बाकी हमलावरों को गिरफ्तार नहीं करती तो श्री हनुमानगढ़ी मंदिर के सामने, शुगर मिल चौक पर हाईवे जाम किया जाएगा।
विज्ञापन

दूसरा पक्ष भी आया सामने, माहौल खराब करने वालों पर कार्रवाई की मांग 

फगवाड़ा में शिवसेना नेता व उसके बेटे पर हुए हमले के संबंध में अब दूसरा पक्ष भी सामने आ गया है और उन्होंने पुलिस कार्रवाई को एक तरफा कार्रवाई बताते हुए इसका विरोध किया है। उन्होंने धारा 307 हटाने की मांग करते हुए कहा कि मौके से मिली सीसीटीवी वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पहले जिम्मी करवल ने हमला किया था जिसके बाद लड़ाई हुई जबकि पुलिस ने उनके दबाव में एक तरफा नाजायज कार्रवाई की है।

फगवाड़ा के दलित समाज ने आज एक बैठक कर एसपी माधवी शर्मा, एसएसपी गौरव यादव तथा डीएसपी और एसपी डी से मांग की है कि मामले में एक पक्ष के दबाव में ना आकर निष्पक्ष कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि कुछ लोग जो जमानत पर घूम रहे हैं, वे शहर का माहौल खराब कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दलित समुदाय किसी भी तरह से पुलिस की नाजायज कार्रवाई नहीं होने देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें