फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: तेज रफ्तार बीटल कार ने सात लोगों को मारी टक्कर, महिला की मौत, छह लोग घायल

Wed, 17 May 2023 08:56 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

हादसे से मौके पर हड़कंप मच गया और लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घायलों को पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। पुलिस का दावा है कि वाहन चला रहा व्यक्ति मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
हादसाग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में बुधवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां धनास-मुल्लांपुर रोड स्थित सामुदायिक केंद्र के पास बुधवार शाम एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बीटल कार ने एक-एक कर सात लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद कार छह फुट ऊंचे कंटीले तारों की फेंसिंग को तोड़ते हुए गड्ढे में जा गिरी। हादसे में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को पीजीआई पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन


मृतका की पहचान ईडब्ल्यूएस कॉलोनी, धनास की रहने वाली राजमती देवी (52) के रूप में हुई है जबकि घायल की पहचान ईडब्ल्यूएस कॉलोनी, धनास के ही रहने वाले दिलीप सोनी (22) के रूप में हुई है। अन्य पांच घायलों को जीएमएसएच-16 ले जाया गया। इनकी पहचान ईडब्ल्यूएस कॉलोनी, धनास के ही रहने वाली महिला विमलेश (54), मुस्तफा अली (28), बॉबी (23), नीलम (28) और मोहाली के गांव तोगा निवासी कर्मजीत (55) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची सारंगपुर थाना पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 के तहत केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, कार कमलजीत सिंह के नाम पर पंजीकृत है, जो जीरकपुर के गांव पभात की बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे पंजाब नंबर की लाल रंग की बीटल कार (पीबी 23 जे 0001) तेज रफ्तार से आ रही थी। धनास-मुल्लांपुर रोड पर सामुदायिक केंद्र के पास कार ने सड़क पर जा रहे चंडीगढ़ नंबर की एक बाइक को जोरदार टक्कर मारी। बाइक सवार सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे भुट्टा बेचने वाली एक महिला विक्रेता समेत वहां खड़े कुछ अन्य लोगों को चपेट में ले लिया। इसके बाद कार फेंसिंग को तोड़ सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। 



हादसे से मौके पर हड़कंप मच गया और लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घायलों को पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। पुलिस का दावा है कि वाहन चला रहा व्यक्ति मौके से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि फिलहाल यह जानकारी नहीं है कि कार को कौन चला रहा था। ड्राइवर अकेला था या उसके साथ कोई और था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन


स्पोर्ट्स मोड पर थी कार
हादसे के बाद पुलिस ने कार को जब कब्जे में लेकर उसकी जांच शुरू की तो पता चला कि कार स्पोर्ट्स मोड पर चल रही थी। जानकारों का कहना है कि बीटल कार का स्पोर्ट्स मोड में गाड़ी की रफ्तार चंडीगढ़ शहर में तय स्पीड लिमिट से कहीं अधिक होती है। इससे यह साफ होता है कि कार चालक लापरवाही से गाड़ी चला रहा था, जिसके चलते पुलिस ने आरोपी अज्ञात चालक पर आईपीसी धारा 304 के तहत केस दर्ज किया है।

यह कार 12 सेकंड में पकड़ लेती है 200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार
जर्मनी की ऑटोमोबाइल कंपनी फॉक्सवैगन ने बीटल कार का निर्माण किया है। 30 लाख रुपये की कीमत वाली यह कार महज 12 सेकंड में 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें