फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 25 साल का कारावास, 60 हजार रुपये जुर्माना

Wed, 17 May 2023 07:43 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)

सार

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 25 साल का कारावास की सजा सुनाई गई है। विशेष न्यायाधीश डॉ. गगनदीप कौर ने फैसला सुनाया है। जुर्माना राशि मिलने पर पीड़िता को 45 हजार रुपये दिए जाएंगे। जुर्माना न देने पर 12 महीने की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। 
विज्ञापन
court demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कैथल में पॉक्सो विशेष न्यायालय व महिला विरुद्ध अपराधों में विशेष न्यायाधीश डॉ. गगनदीप कौर ने एक नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 25 साल की कैद और 60 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न देने पर 12 महीने की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। अदालत ने पांच लाख रुपये की राशि डीएलएसए के माध्यम से भी देने के आदेश दिए हैं। जुर्माना राशि मिलने पर पीड़िता को 45 हजार रुपये दिए जाएंगे।

विज्ञापन


पीड़िता के पिता ने गत वर्ष 19 मई को चीका थाने में धारा 363, 366-ए, 37(2)एन, 373(3), 376 आईपीसी और धारा 4(2), 6 पोक्सो एक्ट के तहत केस नंबर 137 दर्ज करवाया था। सरकार की ओर से पैरवी डीडीए जय भगवान गोयल ने की।

उन्होंने बताया कि गत वर्ष 16 मई को सुबह चार बजे शिकायतकर्ता की छोटी लड़की को सोनू बहला-फुसला कर ले गया। उन्होंने लड़की की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। उसने शक जाहिर किया कि उसे सोनू बहला-फुसला कर ले गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने 19 मई को चीका थाने में धारा 363, 366-ए, 37(2)एन, 373(3), 376 आईपीसी और धारा 4(2), 6 पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करके लड़की की तलाश की और उसे वारिसों को सौंप दिया। पुलिस ने चालान तैयार करके अदालत में पेश किया।

दोनों पक्षों को सुनने के बाद गवाहों और सबूतों को देखते हुए एडीजे डॉ. गगनदीप कौर ने सोनू को दोषी करार देते हुए 25 साल की कैद व 60 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना न देने पर 12 महीने की अतिरिक्त सजा काटनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें