फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुक्तसर: एएसआई पिता की रिवाल्वर से 25 वर्षीय बेटे ने खुद को उड़ाया, मानसिक रूप से था परेशान

Thu, 05 Aug 2021 06:37 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)

सार

पंजाब के मुक्तसर में 25 वर्षीय इकलौते बेटे ने एएसआई पिता की रिवाल्वर से गोली मारकर जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा कि मृतक मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रैफिक पुलिस में एएसआई के पद पर तैनात जसविंदर सिंह के नौजवान बेटे ने बुधवार की रात अपने पिता की सरकारी रिवाल्वर से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताते हैं कि मृतक युवक मानसिक रूप से परेशान रहता था और परिवार का इकलौता बेटा था।

विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। थाना सिटी के प्रभारी अंग्रेज सिंह ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस में तैनात एएसआई जसविंदर सिंह बुधवार की रात को लगभग नौ बजे नहाने अपने बूड़ा गुज्जर रोड स्थित घर पर गया था। 

वह अपनी रिवाल्वर टेबल पर रख कर नहाने चला गया। इस दौरान जसविंदर सिंह के 25 वर्षीय बेटे सिमरनजीत सिंह ने रिवाल्वर उठाकर अपनी कनपटी पर रख गोली मार ली। परिजन उसे तुरंत सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिमरनजीत सिंह मानसिक तौर पर परेशान रहता था। गुरुवार को सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें