फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident in Punjab: जगरांव में कार की टक्कर से दंपती की मौत, पत्नी के साथ बाइक पर घर जा रहा था सेना का जवान

Mon, 24 Jul 2023 02:27 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)

सार

सेना का जवान छुट्टी पर आया हुआ था व पत्नी के साथ नजदीकी गांव रामगढ़ भुल्लर में ससुराल गया था। देर शाम अपने घर जा रहा था कि हादसा हो गया।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के जगरांव के सिधवां बेट रोड पर देर शाम हुए सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दंपती की मौत हो गई। भारतीय सेना के जवान अपनी पत्नी संदीप कौर के साथ अपने ससुराल रामगढ़ भुल्लर से वापस अपने घर जगरांव आ रहा था। जगरांव की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार चालक ने उनकी मोटरसाइकिल में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पति पत्नी उछल कर दूर जा गिरे। 

विज्ञापन


सेना के जवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी को चलती सांसों में सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंच कर संदीप कौर की भी सांसे थम गई और उसकी मौत हो गई। 

घटना के बाद कार सवार पांचो युवकों ने भागने की कोशिश की। जिनमें से तीन को लोगों ने पकड़ कर बुरी तरह पीटा। जगरांव सदर के प्रभारी इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह और सब इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ पहुंच कर तीनों युवकों को भीड़ से बचाकर हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि मृतकों के परिजनों के बयान पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पकडे़ गए युवकों से पूछताछ की जा रही है कि कार कौन चला रहा था । दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जगरांव में रखवा दिया है । 

घटनास्थल पर बिखरा मिला चूरापोस्त  
घटनास्थल पर चारों तरफ चूरापोस्ट बिखरा मिला। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि चूरापोस्त मिलने की अलग से जांच कर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी पता नहीं चल पाया है कि चूरापोस्त कार से गिरा है या मृतकों के मोटरसाइकिल से। जानकारी के अनुसार छुट्टी पर आया सेना का जवान पत्नी के साथ नजदीकी गांव रामगढ़ भुल्लर में ससुराल गया था। देर शाम वहीं से अपने मोटरसाइकिल पर पत्नी संदीप कौर के साथ जगरांव स्थित अगवाड़ लोपों अपने घर जा रहा था कि हादसा हो गया ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें