फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूरथला सिविल अस्पताल में हंगामा: मारपीट के बाद इलाज कराने पहुंचे दोनों पक्ष फिर भिड़े, पुलिस पहुंची

Tue, 06 Oct 2026 12:26 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला

सार

उपचाराधीन हरजिंदर सिंह और गुरदीप सिंह निवासी मोहल्ला मेहताबगढ़ ने आरोप लगाया कि वे जागरण के लिए उगराही करके वापस आ रहे थे। इसी दौरान निशांत सिंह ने कथित तौर पर उनके साथ गाली-गलौज की और उन पर हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए।
विज्ञापन
माैके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कपूरथला के मोहल्ला मेहताबगढ़ में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। परिजन घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला लेकर पहुंचे। इस दौरान दोनों पक्ष अस्पताल में ही फिर एक-दूसरे से उलझ गए और हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख ड्यूटी डॉक्टर ने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


उपचाराधीन हरजिंदर सिंह और गुरदीप सिंह निवासी मोहल्ला मेहताबगढ़ ने आरोप लगाया कि वे जागरण के लिए उगराही करके वापस आ रहे थे। इसी दौरान निशांत सिंह ने कथित तौर पर उनके साथ गाली-गलौज की और उन पर हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए।

वहीं, दूसरी तरफ निशांत सिंह ने भी हरजिंदर सिंह और गुरदेव सिंह पर मारपीट करने के कथित आरोप लगाए। दोनों पक्ष उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन वहां भी उनके बीच विवाद बढ़ गया और हंगामा होने लगा।
विज्ञापन


अस्पताल में हंगामा होता देख ड्यूटी डॉक्टर ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पीसीआर इंचार्ज रणजीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस ने बताया कि मामले की सूचना थाना सिटी कपूरथला पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन


ड्यूटी डॉक्टर जश्न ने बताया कि दोनों पक्षों की एमएलआर काटकर थाना सिटी कपूरथला को भेज दी गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें