प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मुख्य मांग है कि एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) की प्रक्रिया को वापस लिया जाए। इसके अलावा छात्र मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की भी मांग करेंगे।
पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र मंगलवार को चुनाव प्रक्रिया और वोटर लिस्ट से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन शाम 5 बजे स्टूडेंट सेंटर में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मुख्य मांग है कि एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) की प्रक्रिया को वापस लिया जाए। छात्रों का आरोप है कि इस प्रक्रिया के तहत कुछ मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं। वे इन मतदाताओं के नाम दोबारा सूची में शामिल करने की मांग कर रहे हैं।
इसके अलावा छात्र मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की भी मांग करेंगे। छात्रों ने प्रदर्शन के जरिए चुनाव प्रक्रिया को लोकतांत्रिक और पारदर्शी बनाने की मांग उठाई है। प्रदर्शन के दौरान छात्र ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे लगाएंगे। छात्रों ने अन्य विद्यार्थियों से भी प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है।